Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दुखद हादसा, 12वें फ्लोर की बालकनी से गिरा मासूम; मौके पर तोड़ा दम

UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दुखद हादसा, 12वें फ्लोर की बालकनी से गिरा मासूम; मौके पर तोड़ा दम

Child Fall from Balcony: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे परिवार और पड़ोसियों को सदमे में डाल दिया है। गौर सिटी-2के 7th एवेन्यू स्थित एक हाईराइज सोसायटी की 12वीं मंजिल से 3साल के नन्हे साग्निक पॉल की बालकनी से गिरने के कारण मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब बच्चा घर में अकेला खेल रहा था।

कैसे रहुआ ये हादसा?

बिसरख पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पड़ने वाली इस घटना की शुरुआती जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चे की मां अपने बड़े बच्चे को ट्यूशन क्लास छोड़ने नीचे गई हुई थीं। इसी बीच साग्निक खेलते हुए बालकनी तक पहुंच गया। वहां रेलिंग के पास खड़ी किसी चीज पर चढ़कर वह बाहर झांकने की कोशिश कर रहा था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे 12मंजिल से नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चे को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बिसरख थाने की टीम सोसायटी का CCTV फुटेज और आसपास के गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। शुरुआती जांच में बालकनी की रेलिंग की ऊंचाई और सुरक्षा उपायों की कमी सामने आई है। फिलहाल, परिवार के सदस्य अभी सदमे में हैं और पुलिस ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

स्थानीय निवासियों ने क्या बताया?

स्थानीय निवासियों ने बताया कि गौर सिटी-2 जैसी बड़ी सोसायटियों में छोटे बच्चों की बालकनी सुरक्षा को लेकर कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। कई माता-पिता का कहना है कि ऐसे हादसों से बचने के लिए हर बालकनी में मजबूत ग्रिल लगाना और बच्चों को कभी भी अकेला न छोड़ना जरूरी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast