Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: ईद के मौके पर घर पहुंचा दिल्ली दंगे का आरोपी शरजील इमाम, क्यों छलक पड़े आंसू

Bihar News: ईद के मौके पर घर पहुंचा दिल्ली दंगे का आरोपी शरजील इमाम, क्यों छलक पड़े आंसू

Sharjeel Imam: दिल्ली दंगे का आरोपी शरजील इमाम जब ईद के मौके पर अपने घर पहुंचा, तो वह पूरी तरह भावुक हो उठा। बता दें कि शरजील इमाम बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। जहां उसका पैतृक आवास है।

दिल्ली की एक अदालत ने मानवीय आधार पर शरजील इमाम को 20 मार्च से 30 मार्च तक अंतरिम जमानत दी है। शरजील के वकील ने कोर्ट में दलील थी कि उनके भाई का निकाह और 28 मार्च को रिसेप्शन है। वकील ने कहा था कि शरजील की मां भी बीमार है। 

परिवार वालों ने क्या कहा  

जेल से बाहर आने के बाद शरजील ने सबसे पहले अपने परिजनों और शुभचिंतकों से भेंट की। शरजील के भाई मुजम्मिल इमाम ने भावुक होते हुए कहा कि 6 साल के लंबे अंतराल के बाद यह पहला मौका है जब भाई तिहाड़ से बाहर आया है। पहले पेरोल का कोई ठोस आधार नहीं था लेकिन, इस बार कोर्ट ने हमारी भावना को समझा। शरजील के भाई ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि देर से ही सही, इंसाफ जरूर मिलेगा।

सोशल मीडिया यूज पर पाबंदी

कोर्ट की तरफ से शरजील इमाम को शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है। जेल के बाहर रहते हुए शरजील पर किसी भी सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म का उपयोग करने पर मनाही है। इस दौरान वह केवल परिवार और अपने करीबी रिश्तेदारों से ही मिल सकती है। पेरोल के दौरान उन्हें निर्धारित स्थान के भीतर ही रहना होगा और किसी भी तरह के राजनीतिक कार्यक्रम से दूर रहना होगा।

शरजील पर क्या है आरोप

बता दें कि साल 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के बाद शरजील इमाम को मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली दंगे में 54 लोगों की जान गई थी। उस वक्त से शरजील तिहाड़ जेल में बंद है। इस साल 5 जनवरी को उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज हो गई थी। जिसके बाद मार्च में अंतरिम जमानत उनके लिए राहत लेकर आई। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

महिला आरक्षण बिल पर नहीं बनी सहमति, सीएम रेखा गुप्ता ने जताई नाराजगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक के पास न होने पर निराशा जताई है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह देश की बेटियों के साथ न्याय नहीं है।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

विरुदुनगर में दर्दनाक हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 16 की मौत; 6 लोग घायल

Tamilnadu News: तमिलनाडु के विरुदुनगर में दर्दनाक हादास हुआ है। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अनुसार, यहां एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से 16 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए विरुदुनगर सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। वहीं, मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें