Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र, क्या RCB दोहरा पाएगी इतिहास

IPL 2026: आईपीएल शुरू होने से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र, क्या RCB दोहरा पाएगी इतिहास

Virat Kholi Advice For Players: मौजूदा आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है। आरसीबी एक बार फिर खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम का पहला मुकाबला 28 मार्च को हैदराबाद के खिलाफ है। उससे पहले विराट कोहली ने खिलाड़ियों के भीतर जोश भरा है।

प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली ने साथी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और पूरी क्षमता के साथ खेलने की अपील की। विराट कोहली ने कहा कि खिताब का बचाव करने के लिए मैदान पर उतरना पड़ेगा।

विराट ने खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र 

विराट कोहली ने कहा कि पिछले दो-तीन सीजन में हमने काफी तैयारी की है। जिसके बाद हम पिछले सीजन ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे थे। उन्होंने कहा कि अब हमारे लिए चीजें मुश्किल होने वाली है, ऐसा इसलिए क्योंकि विपक्षी टीम भी अपनी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी। हम सीजन को आगाज होने से पहले इन दिनों को बर्बाद नहीं कर सकते। विराट ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को अपना 120 फीसदी देना होगा, हम जिस भी सेशन का हिस्सा है, उसका एक मिनट बर्बाद ना करें। 

28 मार्च को आरसीबी का पहला मैच  

बता दें कि बेंगलुरु अपने आईपीएल मुकाबले का शंखनाद हैदराबाद के खिलाफ करेगी। ये मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। बेंगलुरु इस वक्त मौजूदा चैंपियन है और उसके सामने खिताब बचाए रखने की चुनौती है। आरसीबी के पास विराट कोहली के रूप में एक दिग्गज बल्लेबाज है। वहीं, हैदराबाद की बाद करें, तो टीम के कप्तान पैट कमिंस कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। उनकी गैर मौजूदगी में ईशान किशन को टीम का कप्तान बनाया गया है। हैदराबाद के पास ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के रूप में तूफानी बल्लेबाज हैं। हैदराबाद के लिए अच्छी बात ये है कि दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Babar Azam:क्यों कोहली का नाम सुनते ही भड़के बाबर, पत्रकार के सवाल पर हो गए लाल-पीला

Babar Azam Lashehs Out On Journalist:पाकिस्तान सुपर लीग रोज नए-नए ड्रामें हो रहे हैं। कभी गेंद का रंग बदल जाता है, तो कभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर भड़क जाते हैं। अब नया विवाद बाबर आजम को लेकर हो गया है। मैच के बाद बाबर आजम एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए।

IPL 2026, DC vs GT: जीत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स हार गई!” कप्तान अक्षर पटेल ने बताया मैच में कहां हुई चूक

IPL 2026, DC vs GT:  8 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में आईपीएल 2026 का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हरा दिया। मुकाबले में जीत आखिरी गेंद पर तय हुई। वहीं इस सीजन गुजरात का यह तीसरा मुकाबला है जिसमें जीत-हार आखिरी ओवर में तय हुआ।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast