Search KhabarFast

Press ESC to close

AAP-राघव चड्ढा विवाद में कूदे नवीन जयहिंद, कहा- पूरा खेल पैसे और भ्रष्टाचार का

AAP-राघव चड्ढा विवाद में कूदे नवीन जयहिंद, कहा- पूरा खेल पैसे और भ्रष्टाचार का

AAP vs Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के बीच घमासान तेज हो गया है। 4 अप्रैल को राघव चड्ढा ने वीडियो जारी करते हुए आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया। साथ ही लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। इसी बीच AAP के पूर्व नेता के दावे ने हड़कंप मचा दिया है। 

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा को लेकर कहा कि ये केजरीवाल के मालदार और राजदार है। असली विवाद पंजाब और दिल्ली से की जा रही उगाही को लेकर। उसे उगाही का पैसा जमा करके सिंगापुर पहुंचाना था लेकिन, वह इंग्लैंड लेकर चला गया। 

नार्को टेस्ट करवाया जाए- नवीन जयहिंद 

नवीन जयहिंद ने आगे कहा कि घातक फिल्म से वह मैसेज देना चाह रहे हैं कि केजरीवाल कातिया है और वह काशीनाथ है। उन्होंने कहा कि राघव गांडीव उठा और वो जो माल की उगाही की थी वो बता किसके लिए उगाही की थी। नवीन जयहिंद ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब के अंदर आईएएस-आईएपीएस के फेरबदल और ठेके का मामला यही देखता है। उस समय वह केजरीवाल के साथ कौन सी रिश्तेदारी निभा रहा था। उन्होंने कहा कि दोनों का नार्को टेस्ट करवा लो पता चल जाएगा। लोगों को गुमराह किया जा रहा है। 

AAP-राघव चड्ढा में मचा घमासान 

बता दें कि आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के बीच विवाद की शरुआत 2 अप्रैल को हुई। 2 अप्रैल को आम आदमी पार्टी की तरफ से बड़ा फैसला लेते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता के पद से हटा दिया गया। हटान के अगले दिन यानी 3 अप्रैल को सौरभ भारद्वाज, अनुराग ढाडा और आतिशी मार्लेना की तरफ से राघव चड्ढा पर निशाना साधा गया। जिसके जवाब में 4 अप्रैल को  राघव चड्ढा ने वीडियो जारी करते हुए आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Rift In AAP:'यह एक छोटा से ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी...' राघव चड्ढा का AAP पर निशाना जारी

AAP vs Raghav Chadha:आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा में जारी घमासमा अभी थमा नहीं है। लगातार दूसरे तीन राघव चड्ढा ने वीडियो जारी कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। करीब 3 मिनट के वीडियो के जरिए राघव चड्ढा ने AAP के द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है।

West Bengal Election:'चुन-चुनकर हिसाब किया जाएगा', कूचबिहार में ममता के खिलाफ गरजे पीएम मोदी

PM Modi Lashesh Out On CM Mamta:पश्चिम बंगाल में सियासी पार चढ़ने लगा है। पीएम मोदी ने रविवार को कूचबिहार में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं देख रहा हूं ब्रिगेड ग्राउंड में जो बिगुल बजा, कूच बिहार ने उस पर मुहर लगा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast