Search KhabarFast

Press ESC to close

बंगाल में सरकार बनने से पहले बवाल, हिंसा में 2 की मौत पर EC सख्त; चीफ सेक्रेटरी-DGP को दिए कार्रवाई के आदेश

बंगाल में सरकार बनने से पहले बवाल, हिंसा में 2 की मौत पर EC सख्त; चीफ सेक्रेटरी-DGP को दिए कार्रवाई के आदेश

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में TMC को करारी हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद राज्य में सियासी हिंसा भड़क उठी है। TMC और बीजेपी कार्यकर्ताओं की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीते दिन कोलकाता के न्यूटाउन में बीजेपी कार्यकर्ता को पीट-पीट कर मार डाला, जिसके बाद से मामला और ज्यादा बिगड़ गया। वहीं, इन घटनाओं के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने तुरंत हरकत में आए। उन्होंने सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कोलकाता पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि पोस्ट-पोल हिंसा पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।

Also read: 'मैं इस्तीफा नहीं दूंगीं, चुनाव नहीं हारी हूं...' बंगाल चुनाव में पटखनी खाने के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा

विजय जुलूस के दौरान हमला

पुलिस और पार्टी सूत्रों की मानें तो बीती शाम कोलकाता के भालिगुली न्यू टाउन इलाके में विजय जुलूस निकाला गया। लेकिन उस दौरान भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल पर कथित तौर पर TMC कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। जिस वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से भाजपा कार्यकर्ता आगबबूला हो गए, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने TMC कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला बोल दिया।

चुनाव आयोग का सख्त रुख

इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राज्य के शीर्ष अधिकारियों को फोन पर निर्देश दिए। आयोग ने मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी जिला मजिस्ट्रेटों, एसपी और सीएपीएफ कमांडेंट्स को लिखित रूप में भी आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्ट-पोल हिंसा पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। पूरे राज्य में निरंतर गश्त सुनिश्चित करें। इसके अलावा किसी भी तरह की हिंसा, तोड़फोड़ या उकसावे में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें दो अहल फैसलों पर टिकी हैं, जिसमें पहला महंगाई भत्ते(DA) में बढ़ोतरी और दूसरा 8वां वेतने आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को कब सौंपेगा। इसको खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए में बढ़ोतरी या 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप झटके मससूस किए गए।  भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान इसका केंद्र में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast