Search KhabarFast

Press ESC to close

'खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम...', TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने IPS अजय पाल शर्मा को दी खुली चेतावनी

'खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम...', TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने IPS अजय पाल शर्मा को दी खुली चेतावनी

Jahangir Khan Statement: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने UP के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को खुली चेतावनी दी है। जहांगीर खान ने कहा 'खेल तुमने शुरू किया, खत्म हम करेंगे। पिक्चर अभी बाकी है।' उन्होंने आगे कहा कि CRPF वाले कुछ लोग लेकर घूम रहे हैं, लेकिन सब मिलकर उन्हें हवा में उड़ा देंगे।

दरअससल, उन्होंने यह बयान फाल्टा क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली के दौरान दिया है। बता दें, यह बयान IPS अजय पाल शर्मा के वायरल वीडियो के जवाब में आया है, जिसमें IPS ने कहा था कि मतदाताओं को धमकाने की शिकायतें मिल रही हैं। शर्मा ने जहांगीर खान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ये सब बंद नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी।

Also read: गुजरात निकाय चुनाव में BJP को मिली बंपर जीत, सभी 15 नगर निगम में बनाई जगह

कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा?

बता दें, उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ और ‘सिंघम’ के नाम से जाना जाता है। चुनाव आयोग की ओर से दक्षिण 24 परगना जिले में पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में तैनात शर्मा ने शिकायतों के आधार पर जहांगीर खान के घर पहुंचकर परिवार को चेतावनी दी। इस दौरान उनके साथ CRPF के जवान भी मौजूद थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal ka Mausam: हरियाणा पंजाब समेत 13 राज्यों में कल आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में कुछ दिनों की बारिश के बाद एक बार फिर गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। हालांकि देश के कई राज्यों में मानसून पहुंच चुका है, लेकिन राजधानी दिल्ली में अभी तक इसका व्यापक प्रभाव देखने को नहीं मिला है।

दिल्ली के 44 पुराने फ्लाईओवर का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, सफर सेफ बनाने के लिए क्या है PWD मंत्री का प्लान?

Delhi Flyovers Structural Audit: देश की राजधानी के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक बड़ा उठाया है। सरकार ने 15 साल से ज़्यादा पुराने 44 फ्लाईओवर के बड़े स्ट्रक्चरल ऑडिट को मंज़ूरी दी है।

'लोगों की आस्था पर चोट...', उज्जैन लैंड स्कैम पर पवन खेड़ा का बयान; CM मोहन यादव पर साधा निशाना

Pawan Khera on Ujjain Land Scam: कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने बुधवार को उज्जैन में कथित ज़मीन घोटाले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उज्जैन मास्टर प्लान 2035 वाले इलाके में मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा ज़मीन खरीदने में हितों का टकराव है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast