Gujarat Nikay Chunav 2026: गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। वडोदरा जिले की Dabhoi Municipality में कुल 36 सीटों पर मुकाबला हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 15 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत हासिल की। इस तरह इस नगर पालिका में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। यह इलाका गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री Chimanbhai Patel के क्षेत्र संखेड़ा से सटा हुआ है। उनके बेटे Siddharth Patel यहां से विधायक रह चुके हैं, जिससे यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है।
AIMIM को भी मिली मजबूत एंट्री
इस चुनाव में सबसे बड़ी चर्चा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को लेकर रही। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) ने गुजरात में मजबूत एंट्री की है। दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट पर AIMIM के उम्मीदवार ने बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों को हराकर जीत दर्ज की। इस सीट पर पार्टी के उम्मीदवार अब्बास अलीमद असामी ने 1877 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इसके अलावा सिद्धपुर पंथक में भी AIMIM ने पहली बार अपना खाता खोला है। यह पार्टी के लिए राज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक शुरुआत मानी जा रही है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों का कहना है कि गुजरात जैसे राज्य में AIMIM की यह जीत राजनीतिक समीकरणों में बदलाव का संकेत हो सकती है। खासकर ग्रामीण और स्थानीय निकाय स्तर पर पार्टी की मौजूदगी बढ़ना आने वाले चुनावों में असर डाल सकता है। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी और कांग्रेस के बीच पारंपरिक मुकाबला कई जगहों पर जारी रहा। डभोई नगर पालिका में कांग्रेस की बढ़त यह दिखाती है कि स्थानीय मुद्दों पर मतदाताओं ने अलग रुख अपनाया है। कुल मिलाकर, इस चुनाव ने गुजरात की राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा किया है, जहां पुराने दलों के साथ-साथ नए राजनीतिक खिलाड़ी भी अपनी जगह बनाने में सफल हो रहे हैं।
Also read: केजरीवाल और सिसोदिया का ‘सत्याग्रह’, कोर्ट कार्यवाही के बहिष्कार के बीच राजघाट पहुंचे