Search KhabarFast

Press ESC to close

Operation Sindoor की बरसी पर IAF ने याद दिलाई पाकिस्तान की हार, कहर बनकर टूटे थे भारत के ये घातक हथियार

Operation Sindoor की बरसी पर IAF ने याद दिलाई पाकिस्तान की हार, कहर बनकर टूटे थे भारत के ये घातक हथियार

Operation Sindoor Anniversary: आज से ठीक एक साल पहले, 07 मई 2025 को भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया। था। दरअसल, 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। आतंकियों ने पीड़ितों से नाम पूछा, धर्म की पहचान की और फिर बेरहमी से गोली मार दी। मात्र 23-25 मिनट में पाकिस्तान 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों बहावलपुर (जैश हेडक्वार्टर), मुरीदके (लश्कर बेस), मुजफ्फराबाद, कोटली, सियालकोट समेत को नेस्तनाबूद कर दिया गया। आज इस ऑपरेशन की पहली बरसी हैं।

'ऑपरेशन सिंदूर’ के एक साल होने पर भारतीय सेना ने आज गुरुवार को डेढ़ मिनट का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में ऑपरेशन के उन पलों को दिखाया गया है जब भारतीय सेना ने Pak और PoK में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। भारतीय वायुसेना, थलसेना और अन्य बलों के समन्वय से चले इस अभियान में स्वदेशी और आधुनिक हथियारों ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस को धूल चटाते हुए आतंकी ढांचे को तहस-नहस कर दिया।

'ऑपरेशन सिंदूर’ में इस्तेमाल किए गए हथियार

1. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल: Su-30 MKI से लॉन्च की गई ये मिसाइल (माच 3 की स्पीड) ने गहरे ठिकानों को भेदा। इसकी लो-रडार सिग्नेचर ने पाकिस्तानी सिस्टम को बेअसर कर दिया।

2. राफेल फाइटर जेट्स: SCALP लॉन्ग-रेंज क्रूज मिसाइलें और AASM Hammer प्रिसीजन गाइडेड बमों से लैस राफेल ने बहावलपुर और मुरीदके जैसे टारगेट्स को सटीक निशाना बनाया।

3. स्वदेशी आकाश मिसाइल सिस्टम: दुश्मन के ड्रोन्स और मिसाइलों को 95% से ज्यादा सफलता से रोका। आकाश-तीर कमांड सिस्टम ने पूरे ऑपरेशन में एयर डिफेंस की कमान संभाली।

4. लॉइटरिंग मुनिशन: स्काईस्ट्राइकर और हारोप जैसे कामिकाजे ड्रोन्स ने मोबाइल टारगेट्स, रडार और कन्वॉय को तबाह किया। ये पहली बार बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुए।

5. पिनाका रॉकेट सिस्टम और आर्टिलरी: थलसेना ने LoC के पास गुलपुर, कोटली जैसे इलाकों में आतंकी लॉन्च पैड्स पर भारी बमबारी की। M-777 हॉवित्जर और एक्सकैलिबर गाइडेड राउंड्स ने सटीकता दिखाई।

6. रुद्रम एंटी-रेडिएशन मिसाइल और D4S एंटी-ड्रोन सिस्टम: दुश्मन के रडार नेटवर्क को चुप कराया और पाकिस्तानी UAVs को नष्ट किया।

Also read: Aaj Ka Mausam: कहीं बारिश तो कहीं गर्मी, राजस्थान में छूटेंगे पसीने; जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें दो अहल फैसलों पर टिकी हैं, जिसमें पहला महंगाई भत्ते(DA) में बढ़ोतरी और दूसरा 8वां वेतने आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को कब सौंपेगा। इसको खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए में बढ़ोतरी या 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप झटके मससूस किए गए।  भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान इसका केंद्र में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast