Search KhabarFast

Press ESC to close

बंगाल में फर्जी वोटरों पर ममता बनर्जी का वार, चुनाव आयुक्त को फिर लिखी नई चिट्ठी, बोलीं - लोकतंत्र...

बंगाल में फर्जी वोटरों पर ममता बनर्जी का वार, चुनाव आयुक्त को फिर लिखी नई चिट्ठी, बोलीं - लोकतंत्र...

West Bengal Fake Voters Issue: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को एक बार फिर पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा एजेंट बड़ी संख्या में फर्जी फॉर्म-6आवेदन भरकर बंगाल की मतदाता सूची में गैर-निवासियों और बाहरी लोगों को घुसाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे लोकतंत्र और बंगाल के लोगों के मताधिकार पर खतरा पैदा हो गया है।

ममता बनर्जी ने पत्र में कहा कि 28फरवरी 2026को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद भी हजारों फर्जी आवेदन मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में भरे जा रहे हैं। उन्होंने इसे ‘वोटर हाइजैकिंग’ की साजिश बताया और आरोप लगाया कि भाजपा एजेंटों को रंगे हाथों पकड़ा गया है।

ममता बनर्जी ने पत्र में क्या कहा? 

ममता बनर्जी का कहना है कि भाजपा एजेंट मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), पश्चिम बंगाल के कार्यालय में हजारों फर्जी Form-6आवेदन जमा कर रहे हैं। इन आवेदनों के जरिए बंगाल के स्थानीय निवासियों की जगह हरियाणा, गुजरात और अन्य राज्यों के लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश हो रही है। यह कथित साजिश 2026विधानसभा चुनाव से पहले लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा 'बंगाल अपने लोकतंत्र को चोरी नहीं होने देगा।' उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन फर्जी वोटरों को रोकने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो यह बंगाल के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAP ने नगर निगम चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट, 9 उम्मीदवारों को मिला टिकट; पूर्व मेयर कुलदीप कुमार भी मैदान में

Chandigarh Municipal Corporation Election 2026: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें 5 महिलाएं हैं। खास बात यह है कि चंडीगढ़ के पूर्व मेयर कुलदीप कुमार को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

पंजाब चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव, दूसरी लिस्ट में 31 नामों पर लगाई मुहर

PunjabElection2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें 31 नामों का ऐलान किया गया है। दिल्ली में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगी।इससे पहले AAP अपनी पहली लिस्ट में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

'मेरा फोन टैप किया जा रहा है' राहुल गांधी का सनसनीखेज करने वाला दावा

Rahul Gandhi Huge Allegations:कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरे सभी आरोपों के सबूत मेरे फोन में है, जिसे प्रधानमंत्री टैप करा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast