Search KhabarFast

Press ESC to close

Bengal Election Result: बंगाल में मतगणना के दौरान बवाल, बांकुरा-आसनसोल में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Bengal Election Result: बंगाल में मतगणना के दौरान बवाल, बांकुरा-आसनसोल में पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Bankura-Asansol Chaos: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। लेकिन इस बीच बंकुरा और आसनसोल जैसे संवेदनशील इलाकों से तनाव की खबरें सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों जगहों पर TMC और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। मामला इतना बढ़ गया कि स्थानीय पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि, स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ गई।

बंकुरा में पुलिस का लाठीचार्ज

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती शुरु होने के कुछ देर बाद ही बंकुरा यूनिवर्सिटी के पास स्थित मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच अचानक विवाद भड़क उठा। जिसके बाद विवाद हाथापाई में बदल गया। मौके पर तैनात पुलिस ने स्थिति को संभालने हुए लाठीचार्ज किया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस झड़प में किसी को कोई गंभीर चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है। 

Also read: Bengal Election Results 2026: मतगणना के बीच ममता बनर्जी ने बीजेपी लगाए गंभीर आरोप, कहा- हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है

आसनसोल में बवाल

इसी तरह की घटना आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज से भी सामने आई है। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक सील्ड लिफाफे में बंद मोबाइल फोन और रानीगंज विधानसभा से जुड़े कुछ दस्तावेज मिलने का दावा किया और जोरदार प्रदर्शन किया उन्होंने आरोप लगाया कि TMC से जुड़े अधिकारी इसमें शामिल हो सकते हैं। लेकिन पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर लिफाफा और फोन जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी।

बता दें, चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में मतगणना केंद्रों पर तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की है। 165 अतिरिक्त काउंटिंग ऑब्जर्वर और 77 पुलिस ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम विजय के साथ हुआ बड़ा खेल! परिसीमन पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक से 37 सांसद नदारद

Tamilnadu's CM Vijay Meeting: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस जोसेफ के साथ शनिवार को बड़ा खेल हो गया। उन्होंने परिसीमन पर चर्चा के लिए राज्य के सभी सांसदों की बैठक बुलाई थी। जिसमें ज्यादातर सांसद नदारद रहे। तमिलनाडू के कुल 57 सांसद हैं। जिसमें 39 लोकसभा के और 18 राज्यसभा के हैं।

'मैं दर्द, डाटा और दौलत की बात करूंगा...', प्रयागराज में युवाओं को संबोधित करते हुए बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Addresses Youth: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रयागराज में युवाओं को संबोधित किया। उनके कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। इस दौरान राहुल ने कहा कि युवा के सामने कोई कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं दर्द, डाटा और दौलत की बात करूंगा। युवाओं ने देश को मार्ग दिखाया है। युवाओं ने डर का सामना किया और डर को हटाया है।

Kal Ka Mausam 9 August 2026: हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा के साथ गरज-चमक की चेतावनी

Kal Ka Mausam 9 August 2026: देशभर में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 9 अगस्त को कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। पूर्वोत्तर, मध्य भारत, दक्षिण भारत और हिमालयी राज्यों में बारिश की गतिविधियां प्रमुख रहेंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast