Search KhabarFast

Press ESC to close

Bengal Election Results 2026: मतगणना के बीच ममता बनर्जी ने बीजेपी लगाए गंभीर आरोप, कहा- हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है

Bengal Election Results 2026: मतगणना के बीच ममता बनर्जी ने बीजेपी लगाए गंभीर आरोप, कहा- हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है

Bengal Election Results 2026: रूझानों में बीजेपी को बहुमत मिलने पर TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि काउंटिंग एजेंट और उम्मीदवार काउंटिग सेंटर छोड़कर न आएं। यह भाजपा का प्लान है, मैं कल से ही बोल रही हूं पहले उन्हें आगे दिखाया जाएगा। कई जगह उन्होंने काउंटिंग को बंद कर रखा है।

वीडियो संदेश को जारी करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कल्याणी में ऐसी मशीनें मिली हैं जहां कोई मेल नहीं है, सेंट्रल फोर्स के जरिए हर तरफ से TMC पर अत्याचार हो रहा है। SIR के जरिए उन्होंने वोट लूटने की कोशिश की और अब भी 100 से ज्यादा सीटों पर हम आगे हैं जिसे बताया नहीं जा रहा। सब गलत बताया जा रहा है। पूरी तरह चुनाव आयोग अपनी इच्छा से काम कर रहा है और उनके साथ सेंट्रल फोर्स भी है।

Also read: Assembly Election 2026: वोटों की गिनती से जीत की घोषणा तक, कैसे तय होता है विजेता? यहां देखें पूरा प्रोसेस

14-18 राउंड तक गिनती होती है, हम जीतेंगे- ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि सेंट्रल फोर्स के साथ पुलिस भी काम कर रही है। मैं पार्टी कार्यकर्ताओं को कहती हूं कि मन खराब करने की जरूरत नहीं है, आप सूर्यास्त के बाद जीतेंगे। 2-4 राउंड की गिनती हुई है, 14-18 राउंड तक गिनती होती है, हम जीतेंगे। किसी को डरने की कोई जरूरत नहीं है। खबर लिखने तक बंगाल में बीजेपी 191 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 98 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: देरी से बढ़ सकता है कर्मचारियों का एरियर, फिटमेंट फैक्टर से तय होगी रकम; मिलेंगे 18 लाख रुपये

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की रिपोर्ट और उसके लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस महीने आयोग ने जयपुर, चेन्नई, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में हितधारकों के साथ कई दौर की बैठकें की हैं।

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast