Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: यमुनानगर में दिवाली की रात आजाद नगर में खूनी संघर्ष, कटर से युवक की गर्दन पर किया वार, हालत गंभीर

Haryana News: यमुनानगर में दिवाली की रात आजाद नगर में खूनी संघर्ष, कटर से युवक की गर्दन पर किया वार, हालत गंभीर

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में दिवाली का जश्न उस समय खूनी संघर्ष में बदल गया, जब शहर के आजाद नगर में कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। सूचना के मुताबिक, युवक गली में कार खड़ी कर तेज आवाज में गाने बजाते हुए शराब पी रहे थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक महिलाओं की ओर गलत इशारे कर रहे थे। विरोध करने पर दिवाली की बधाई देने आए रिश्तेदारों पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने कटर से एक युवक की गर्दन पर वार कर दिया, जबकि दूसरे के गाल के नीचे गंभीर चोट मारी। हमले में तीन युवक घायल हुए हैं। गर्दन पर वार से घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शिकायत के मुताबिक, यशपाल ने रात करीब 11:15 बजे डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को समझाकर गई, लेकिन उनके जाने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसी दौरान दिवाली की बधाई देने पहुंचे यशपाल के बेटे के दोस्तों हर्ष, चंदन और विशाल के साथ आरोपियों ने मारपीट की और कथित तौर पर कटर से वार कर तीनों को घायल कर दिया। घायलों को सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया, जहां विशाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिवार की सुरक्षा की मांग

शिकायतकर्ता ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। दूसरे पीड़ित युवक ने बताया की उन पर जानलेवा हमला किया गया, जबकि वह तो सिर्फ रिश्तेदारों को दिवाली की बधाई, मिठाई देने गए थे, लेकिन रास्ते में रोकर कर आरोपियों ने उन पर कटर से वार कर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: पलवल में दीपावली की रात ढाबे पर युवक की गोली मारकर हत्या, खाना देने को लेकर हुआ था विवाद

Haryana News: हरियाणा के पलवल में दीपावली की रात राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर हुड्डा चौक स्थित मिलन ढाबे पर खाना देने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बल्लभगढ़ की चावला कालोनी निवासी रोहित के रूप में हुई है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर CM धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, आंगनबाड़ी-आशा और भोजन माताओं का बढ़ेगा मानदेय

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन परिसर, भराड़ीसैंण (गैरसैंण), जनपद चमोली में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast