Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विशेष रूप से दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में यह स्थिति सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी। IMD के अनुसार, अप्रैल के अंत में ही गर्मी अपने चरम पर होगी।

दिल्ली में चढ़ेगा पारा

दिल्ली में आज से ही पारा चढ़ना शुरू हो गया है। IMD के मुताबिक, 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि 22 से 24 अप्रैल तक यह 42 से 44 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में अगर सफदरजंग वेधशाला में तापमान 42.2 डिग्री से ऊपर पहुंचा तो यह सीजन की पहली आधिकारिक लू घोषित हो जाएगी। रातें भी गर्म रहेंगी, जिससे राहत मिलना मुश्किल होगा 

Also read: भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

इन राज्यों में लू का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों में 20 से 25 अप्रैल तक लू चलने का खतरा है, जबकि पूर्वी यूपी में 23 अप्रैल को छिटपुट इलाकों में यह स्थिति देखी जा सकती है। प्रयागराज, वाराणसी जैसे शहरों में पहले से ही तापमान 43-44 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में 20 से 24 अप्रैल तक लू के साथ तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने वाली है। राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में भी 22-23 अप्रैल को गर्म हवाओं का कहर देखने को मिल सकता है

बिहार और झारखंड में भी गर्मी का असर बढ़ रहा है, हालांकि यहां कुछ इलाकों में 23 अप्रैल के आसपास आंधी-तूफान के साथ बारिश की भी संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और ओडिशा में 20 से 24 अप्रैल के दौरान अलग-अलग दिनों में लू की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

देशभर के मौसम की बात करें तो उत्तर और मध्य भारत में शुष्क और गर्म हवाएं चल रही हैं, जबकि दक्षिण, पूर्वोत्तर और कुछ पूर्वी राज्यों में मध्यम से तेज गरज-चमक के साथ बारिश और 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं का अलर्ट है। हिमाचल, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी या बारिश संभव है, लेकिन मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप छाया हुआ है।

IMD ने आमजन को सलाह दी है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, सिर ढककर रखें और भरपूर पानी पिएं। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए। अगर लू के लक्षण जैसे चक्कर आना, उल्टी या बेहोशी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

राहुल गांधी के दावे को लेकर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- राजनीति में राहुल गांधी का ज्ञान शून्य

SIR प्रोसेस में गड़बड़ियों पर 2 चुनाव आयुक्तों (ECs) की आपत्ति के बारे में 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने  बड़ा खुलासा किया।   जिसे लेकर अब भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी का बयान सामने आया है।

Form 6 Changes: फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग का आया जवाब, जानें क्या है आपत्ति जताने का कारण?

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के तीन सदस्यों में से दो ने फॉर्म 6 में किए गए बदलाव पर औपचारिक रूप से आपत्ति जताई है। फॉर्म 6 वह आवेदन पत्र है जिसे भारतीय नागरिक पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए भरते हैं।

Kal Ka Mausam 25 September: चक्रवात अर्नब मचाएगा भयंकर तबाही, इन राज्यों में मंडरा रहा खतरा; तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

25 September Ka Mausam: बंगाल की खाडी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से चक्रवात अर्नब देश के कई राज्यों के लिए खतरा बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने बताया कि चक्रवात अर्नब की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast