Weather Forecast for 07 October: देशभर में मौसम बदल रहा है। कभी ठंडी तो कभी गर्मी के इस माहौल के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल 07 अक्टूबर 2026 बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए हैं। ऐसे में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम और भारी बारिश संभव है। इसी के साथ आंधी-हवा का दौर भी जारी रहेगा। तो चलिए जानते है कल 07 अक्टूबर को कहां-कहां बारिश की संभावना है।
किन राज्यों में बरसेंगे बादल?
मौसम विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए देश के लगभग 21 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, त्रिपुरा, असम, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश की आशंका जताई गई है। इस बीच हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों से अभी भी भूस्खलन का खतरा टला नहीं है। जिसे लेकर प्रशासन भी सतर्क है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है।
Also read: परिवार पर बढ़ने वाला है खर्चे का बोझ...इस राज्य में महंगा होगा दूध, 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा
दिल्ली में कल का मौसम
मानसून की विदाई के वाबजूद देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का माहौल बना हुआ है। IMD के अनुसार, दिल्ली में कल 07 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में अभी भी बारिश का दौर जारी है। IMD की मानें तो राज्य के बदायूं, संभल, बिजनौर, गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा समेत कई जिलों में बादल बरसेंगे। साथ ही तेज आंधी और हवा भी चलती रहेगी। हालांकि, कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका भी जताई गई है, जिससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है।