Search KhabarFast

Press ESC to close

परिवार पर बढ़ने वाला है खर्चे का बोझ...इस राज्य में महंगा होगा दूध, 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा

परिवार पर बढ़ने वाला है खर्चे का बोझ...इस राज्य में महंगा होगा दूध, 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा

Karnataka Milk prices hike: कर्नाटक में दूध की कीमतें बढ़ने वाली है। राज्य सरकार इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है और जल्द-ही इसका ऐलान कर सकती है। दरअसल, आज 06 अक्टूबर 2026 मंगलवार दोपहर को कर्नाटक सरकार की कैबिनेट बैठक होने वाली है, जिसमें दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा जा सकता है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया जाता है तो सरकार नई दरें लागू करने की तारीखों का ऐलान कर देगी। जानकारी के अनुसार, दूध के दाम में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है।  

बता दें, कर्नाटक की सहकारी दुग्ध उत्पादक यूनियनों ने राज्य सरकार से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने की मांग की है। यूनियन ने पशुओं के रखरखाव और अन्य खर्चों का हवाला देते हुए सरकार के सामने एक प्रस्ताव रखा है, जिसमें 8 से 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की बात कही गई है।

बताया जा रहा है कि बीते महीने सितंबर में यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की उन्हें दूध की खरीद और खुदरा दोनों कीमतों में इजाफे को लेकर विचार करने को कहा। यूनियन ने साफ तौर पर कहा कि पशुओं का चारा, दवाइयाँ का खर्च तेजी से बढ़ा है। जबकि कमाई कम हो रही है। वहीं, अब सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देगी या नहीं, ये तो कैबिनेट के फैसले के बाद पता चलेगा। लेकिन अगर कीमतों में इजाफा होता है तो आम लोगों पर खर्च का बोझ बढ़ जाएगा। 

Also read: Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में गिरफ्तार छात्रों को राहत, दिल्ली कोर्ट ने दी जमानत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Protest: विपक्ष के मार्च को लेकर हाई अलर्ट, 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

Delhi News: विपक्षी दलों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और भारत ब्लॉक के सांसदों के चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च को देखते हुए मंगलवार को राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। विजय चौक और आकाशवाणी भवन के आसपास दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की अतिरिक्त तैनाती की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है।

Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में गिरफ्तार छात्रों को राहत, दिल्ली कोर्ट ने दी जमानत

Gyanesh Kumar Resign Protest: दिल्ली की एक अदालत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार छात्रों को जमानत दे दी है। कोर्ट ने पुलिस के बयान का समर्थन करते हुए कई टिप्पणियां कीं। कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आरोप गंभीर हैं और पुलिसकर्मियों पर हमले को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के नाम पर उचित नहीं ठहराया जा सकता।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast