Search KhabarFast

Press ESC to close

West Bengal: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में आग का तांडव, 8 लोग जिंदा जलकर मरे; 28 को बचाया गया

West Bengal: बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास होटल में आग का तांडव, 8 लोग जिंदा जलकर मरे; 28 को बचाया गया

Birbhum: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को तारापीठ स्थित एक होटल में शॉर्ट सर्किट के कारण सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीरभूम के पुलिस अधीक्षक विदित राज भुंदेश ने बताया कि बाहर से न तो धुआं दिखाई दे रहा था और न ही आग की लपटें। उन्होंने बताया ‘बाहर से न तो धुआं दिखाई दे रहा था और न ही आग की लपटें। पुलिस और दमकल कर्मियों की टीमें मौके पर पहुंचीं; सीढ़ियों की मदद से 22 लोगों को बचाया गया और 11 अन्य को अस्पताल भेजा गया... इस घटना में 7 लोगों की जान चली गई है।‘

Also read: Air India Pilot:एयर इंडिया में खत्म नहीं हो रहा संकट! दो अन्य पायलट ड्रग्स टेस्ट में पाए गए फेल

पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया ‘फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की एक टीम यहां पहुंचेगी। एफआईआर दर्ज कर होटल संचालकों को हिरासत में ले लिया गया है; हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई और जांच कर रहे हैं।‘ भाजपा विधायक ध्रुबा साहा ने घटना को लेकर अधिकारियों की आलोचना की और तारापीठ रामपुरहाट विकास प्राधिकरण (टीआरडीए) में सुधार की मांग की। उन्होंने आगे बताया ‘व्यवस्था पहले से ही खस्ताहाल थी। टीआरडीए (तारापीठ रामपुरहाट विकास प्राधिकरण) में सुधार की जरूरत है। उन्होंने इतनी बड़ी इमारत तो बना दी, लेकिन आग बुझाने का कोई इंतजाम नहीं था। अंदर घुसो और मरो...कई लोगों की मौत हो चुकी है।‘

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Air India Pilot:एयर इंडिया में खत्म नहीं हो रहा संकट! दो अन्य पायलट ड्रग्स टेस्ट में पाए गए फेल

Air India Pilot:एयर इंडिया में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों एयर इंडिया के एक विमान के टर्बुलेंस में जाने की घटना के बाद पायलटों की जांच तेज हो गई है। इस क्रम में जांच के दौरान 2 पायलट ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं।

26,681 घर प्रभावित, पीड़ितों को 15,000 रुपये की मिली मदद...असम में बाढ़ ने भारी तबाही, हुआ 480 करोड़ का नुकसान

Assam Floods: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने आई बाढ़ से 480 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और 26,681 घर प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ की ताजा लहर से प्रभावित 96,842 परिवारों को 15,000 रुपये प्रति परिवार दिए गए हैं और सरकार प्रभावित जिलों में पीएमएवाई (प्रशांत एवं मासिक आय) योजना के तहत घर निर्माण कार्य में तेजी लाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast