Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 23 Sep: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से इन राज्यों में मंडरा रहा बारिश का खतरा, IMD से जानें आज का मौसम

Aaj Ka Mausam 23 Sep: बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से इन राज्यों में मंडरा रहा बारिश का खतरा, IMD से जानें आज का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर में मानसून की विदाई से पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 23 सितंबर 2026 बुधवार को देश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, कई राज्यों में बारिश की संभआवना बनी हुई है। जिस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही, हवा की स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा है। तो चलिए आज का मौसम जानते है।

इन राज्यों में बारिश का चेतावनी

IMD ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन बारिश का कारण बन रहा है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज लगभग 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में भी हल्की से भारी बारिश संभव है। इस दौरान 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। जबकि कुछ इलाकों में हवा की स्पीड 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 

\ Also read: Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

दिल्ली में आज का मौसमं

IMD ने बताया कि दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। जबकि हवा की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। हालांकि अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है।

हल्की से भारी बारिश के अलर्ट के बाद IMD ने लोगों को सलाह दी है कि समुद्री इलाकों से दूर रहें। कई इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की संभावना है। इसके अलावा सड़कों पर पानी जमा हो सकता है, जिस वजह से ट्रैफिक जाम लग सकता है। साथ ही, पहाड़ी इलाकों में भी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delivery Partner Job: बाइक नहीं है तो भी कर सकते हैं डिलीवरी पार्टनर का काम, ऐसे शुरू करें कमाई

भारत में गिग इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। खासकर 10 से 15 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Zepto, Swiggy और Blinkit युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

Kal Ka Mausam 23 Sep: मानसून की विदाई से पहले झमाझम बरसेंगे बादल, UP-बिहार समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट; IMD से जानें कल का मौसम

23 September Ka Mausam: देशभर से मानसून की विदाई होने वाली है। लेकिन उससे पहले ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया डिप्रेशन बन चुका है। जिस वजह से भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast