Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: कहीं बारिश तो कहीं गर्मी, राजस्थान में छूटेंगे पसीने; जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम

Aaj Ka Mausam: कहीं बारिश तो कहीं गर्मी, राजस्थान में छूटेंगे पसीने; जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम

IMD Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते आज यानी 7 मई को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पूर्वी राजस्थान समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा IMD ने 10 से 12 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में एक और नया दौर आने का भी अनुमान जताया गया है।

दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान का मौसम

आज 7 मई को दिल्ली-NCR और हरियाणा में शाम के समय बादल छा सकते हैं। साथ ही, हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों, दिल्ली, हरियाणा-चंडीगढ़, पंजाब में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Also read: असम में नई सरकार के गठन की तारीख तय, हिमंत बिस्वा सरमा दोबारा लेगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में आज हल्की बारिश की गतिविधि जारी रह सकती है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर आदि में मौसम शुष्क रहेगा। IMD के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में 9 से 11 मई के बीच हीट वेव की स्थिति बन सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक बढ सकता है। जबकि पिछले कुछ दिनों में पूर्वी राजस्थान में बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ के चलते 10-12 मई को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-दिल्ली में फिर से तेज हवाओं का नया दौर शुरु हो सकता है। वहीं, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में बारिश दर्ज की गई, लेकिन आज इन इलाकों में मौसम शुष्क रहने वाला है। तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ तटीय इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधि बनी हुई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें दो अहल फैसलों पर टिकी हैं, जिसमें पहला महंगाई भत्ते(DA) में बढ़ोतरी और दूसरा 8वां वेतने आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को कब सौंपेगा। इसको खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए में बढ़ोतरी या 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप झटके मससूस किए गए।  भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान इसका केंद्र में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast