Search KhabarFast

Press ESC to close

असम में नई सरकार के गठन की तारीख तय, हिमंत बिस्वा सरमा दोबारा लेगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

असम में नई सरकार के गठन की तारीख तय, हिमंत बिस्वा सरमा दोबारा लेगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Himanta Biswa Sarma CM Oath: असम विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा-नीत एनडीए गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिसके बाद आज बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंपा। वहीं, अब नई सरकार का शपथ ग्रहण 12 मई 2026 को होने जा रहा है। इस दौरान हिमंत बिस्वा सरमा तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया इस्तीफा

बता दें, 09 अप्रैल को असम की 126 सीटों पर पहले चरण में मतदान हुए थे। जिसके लिए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा-नीत एनडीए तीसरी बार सत्ता बनाने का लक्ष्य रखा था। जिसके बाद 04 मई को चुनाव के नतीजों में पार्टी ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें हासिल कीं। इसके बाद आज हिमंता बिस्वा सरमा अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे राज्यपाल ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। 

Also read: LPG-PNG पर नया नियम लागू, ‘एक घर एक कनेक्शन’ से गैस संकट संभालने की कोशिश

12 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह

इस्तीफा देने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह जीत विकास, स्थिरता और असम की जनता के विश्वास का परिणाम है। भाजपा सूत्रों की मानें तो इस्तीफा स्वीकारने के बाद 12 मई को गुवाहाटी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तय किया गया है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें दो अहल फैसलों पर टिकी हैं, जिसमें पहला महंगाई भत्ते(DA) में बढ़ोतरी और दूसरा 8वां वेतने आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को कब सौंपेगा। इसको खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए में बढ़ोतरी या 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप झटके मससूस किए गए।  भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान इसका केंद्र में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast