Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 03 October: बारिश का तांडव अभी भी रहेगा जारी, UP-बिहार समेत 23 राज्यों के लिए अलर्ट जारी; यहां पढ़े IMD का अपडेट

Kal Ka Mausam 03 October: बारिश का तांडव अभी भी रहेगा जारी, UP-बिहार समेत 23 राज्यों के लिए अलर्ट जारी; यहां पढ़े IMD का अपडेट

03 October Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों से मानसून की विदाई होने के बावजूद बादल बरस रहे है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) भी रोजाना सभी राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से कई राज्यों में बारिश का माहौल बना हुआ है, जबकि कई राज्यों में हल्की ठंड से महसूस की जा रही है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण और पूर्वोत्तर में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। इसके अलावा उत्तर भारत में भी मौसम करवट ले चुका है। ऐसे में चलिए जानते है कल 03 अक्टूबर 2026 शनिवार को मौसम कैसा रहेगा।

देशभर में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो देश के लगभग 23 राज्यों में बारिश की चेजावनी दी गई है। IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश,हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी जोरदार बादल बरसेंगे। इसी के साथ भूस्खलन को लेकर भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान तेज हवाओं का दौर भी जारी रहेगा। बारिश के साथ तेज ठंडी हवा ठंडक का अहसास दिलाएगी। 

Also read: TRAI का बड़ा आदेश...मोबाइल रिचार्ज में अब सबसे पहले दिखेंगे जरूरी प्लान, कंपनियों को 30 दिन का समय

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली से मानसून की वापसी हो चुकी है। लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, राजधानी में मौसम उलट सकता है। हालांकि, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। यानी इस दौरान आसमान साफ रहेगा। तो वहीं, अधिकतम तापमान 33-35°C के बीच और न्यूनतम तापमान 23-25°C के बीच रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश क दौर जारी रहेगा। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान  हरदोई, कानपुर, आगरा, मथुरा, बरेली, प्रयागराज जैसे जिलों में बारिश होगी।

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट किया है। इस दौरान किशनगंज, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण,पूर्णिया जैसे कई जिलों में बारिश होगी। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जंतर-मंतर पर हिरासत के बाद CJP का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर जुटने की अपील की है।

IDBI Bank Sale: कैबिनेट की हरी झंडी, 52,878 करोड़ रुपये में बिकेगी 60.72% हिस्सेदारी, कनाडा की कंपनी बनेगी खरीदार

IDBI Bank Sale: केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर आईडीबीआई बैंक में अपनी कुल 60.72 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसमें केंद्र सरकार की 30.48 फीसदी और LIC की 30.24 फीसदी हिस्सेदारी शामिल है। इस सौदे के बाद सरकार के पास बैंक की 15 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी, जबकि LIC की हिस्सेदारी 19 फीसदी होगी। यानी दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी 34 फीसदी रह जाएगी। सरकारी जानकारी के मुताबिक, खरीदार ने बैंक के शेयर के लिए 81 रुपये प्रति शेयर की बोली लगाई है। यह कीमत मूल्यांकन के लिए तय 75.99 रुपये प्रति शेयर के बेंचमार्क से अधिक है।

बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर स्थापित होंगे सोलर प्लांट, साल 2029-30 तक 500 मेगावाट क्षमता का लक्ष्य

बिहार में सरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित करने की योजना के कार्यान्वयन की दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है। जल जीवन हरियाली अभियान के फेज-3 के तहत राज्य के सरकारी भवनों पर ग्रिड-कनेक्टेड रूफटॉप सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाने हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast