Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के न्यू मोती नगर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Delhi News: दिल्ली के न्यू मोती नगर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Delhi News: दिल्ली के न्यू मोती नगर ऑटो मार्केट इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। फिलहाल युवक की पहचान और उसकी मौत के कारणों को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नागालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत, एसआईटी की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

नागालैंड में कथित तौर पर नकली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने राज्य में संदिग्ध मिलावटी शराब की आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया है।

दिल्ली से लेडी डॉन पार्वती की हुई गिरफ्तारी, नकदी और लग्जरी एसयूवी के साथ नशीले पदार्थों हुए बरामद

दिल्ली पुलिस ने एक कुख्यात महिला ड्रग माफिया सरगना को एक बड़े नशीले पदार्थों के नेटवर्क के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पार्वती के रूप में हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast