Search KhabarFast

Press ESC to close

Yuzvendra Chahal Retirement: युजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, अब टीम इंडिया में वापसी पर नजर

Yuzvendra Chahal Retirement: युजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, अब टीम इंडिया में वापसी पर नजर

Yuzvendra Chahal Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शुक्रवार को रेड बॉल क्रिकेट यानी फर्स्ट क्लास क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने का ऐलान किया। चहल को भारत की टेस्ट टीम में खेलने का मौका कभी नहीं मिला। उन्होंने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मुकाबला इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेला।

इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट

चहल ने इंस्टाग्राम पर अपने संन्यास की जानकारी देते हुए रेड बॉल क्रिकेट से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 10 साल के थे, तब पहली बार उनके हाथ में लाल गेंद आई थी। उस समय उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इस खेल से इतना गहरा जुड़ जाएंगे। चहल ने लिखा कि रेड बॉल क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं था। इसी क्रिकेट ने उन्हें धैर्य, संघर्ष, मजबूती और लंबे समय तक मैदान पर टिके रहने का मतलब समझाया।

उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स में अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए वह भावुक थे, क्योंकि भारत के लिए टेस्ट कैप पहनना उनका हमेशा से सपना रहा था। यह सपना पूरा नहीं हो सका, लेकिन अपने सफर को लेकर वह संतुष्ट हैं और इस फॉर्मेट में मिले हर मौके के लिए आभारी हैं।

49 फर्स्ट क्लास मैचों में 148 विकेट

युजवेंद्र चहल ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में कुल 49 मैच खेले और 148 विकेट अपने नाम किए। उनका गेंदबाजी औसत 32.27 रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6 विकेट पर 25 रन रहा। हाल ही में चहल ने इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेला। लॉर्ड्स में मिडिलसेक्स के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में उन्होंने दो विकेट लिए। 2026-27 काउंटी चैंपियनशिप सीजन में उन्होंने पांच मैच खेले और कुल 21 विकेट हासिल किए। डरहम के खिलाफ उनका प्रदर्शन खास रहा, जहां उन्होंने मैच में कुल नौ विकेट लिए, जिसमें पहली पारी में पांच विकेट भी शामिल थे।

टेस्ट का सपना नहीं हुआ पूरा

चहल ने भारत के लिए कभी टेस्ट मैच नहीं खेला। राष्ट्रीय टीम के लिए उनकी आखिरी उपस्थिति अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में हुई थी। वहीं, उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में खेला था। चहल ने भारत के लिए 72 वनडे और 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। दोनों फॉर्मेट में उनके नाम कुल 217 विकेट हैं।

वनडे क्रिकेट में वापसी की उम्मीद

रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद चहल ने साफ किया कि भारत के लिए खेलने की उनकी इच्छा अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वह वनडे और टी20 टीम में वापसी के लिए पूरी मेहनत करेंगे। चहल ने अपने संदेश में लिखा कि रेड बॉल क्रिकेट ने उन्हें जिंदगी की कई खूबसूरत यादें दी हैं, लेकिन उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। देश के लिए खेलने की भूख अब भी उनके अंदर है और वह वनडे तथा टी20 फॉर्मेट में एक और मौका हासिल करने के लिए अपना सब कुछ देने को तैयार हैं।

Also read: Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत सोने की वर्षा! अंकुश पंघाल ने भारत के लिए जीता 14वां गोल्ड मेडल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, श्रेयस अय्यर टॉप-5 में पहुंचे; ईशान-अभिषेक में नंबर-1 की जंग

ICC Ranking:आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग को लेकर भारतीय क्रिकेट में हलचल तेज है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने शानदार छलांग लगाई है और टॉप-5 में जगह बना ली है। वहीं, पहले स्थान पर काबिज ईशान किशन और दूसरे नंबर के अभिषेक शर्मा के बीच अंतर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच रेटिंग का फासला कम होने से शीर्ष स्थान की दौड़ दिलचस्प हो गई है।

Pak vs Sl: पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, अभिषेक शर्मा समेत दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Cricket News: पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। फरहान दो पूर्ण सदस्य देशों के बीच द्विपक्षीय तीन मैचों की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सीरीज में कुल 238 रन बनाए और भारत के अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 229 रन बनाए थे। हालांकि, सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फरहान का रिकॉर्ड प्रदर्शन चर्चा में रहा।

हैदराबाद T20 के बाद दिल्ली जाएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी, PM मोदी से मुलाकात की ये है खास वजह

Team India To Meet PM Modi:भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के बीच टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हैदराबाद में चौथा टी20 मुकाबला खेलने के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दिल्ली जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। यह कार्यक्रम 15 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast