Search KhabarFast

Press ESC to close

TRAI का बड़ा आदेश...मोबाइल रिचार्ज में अब सबसे पहले दिखेंगे जरूरी प्लान, कंपनियों को 30 दिन का समय

TRAI का बड़ा आदेश...मोबाइल रिचार्ज में अब सबसे पहले दिखेंगे जरूरी प्लान, कंपनियों को 30 दिन का समय

TRAI New Rule: मोबाइल यूजर्स के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने बड़ा निर्देश जारी किया है। अब टेलीकॉम कंपनियों को अपने मोबाइल ऐप, वेबसाइट और एक्सक्लूसिव स्टोर पर TRAI की ओर से जरूरी किए गए रिचार्ज प्लान साफ तौर पर दिखाने होंगे। इन प्लान को ढूंढने के लिए ग्राहकों को कई पेज या अलग-अलग कैटेगरी में जाने की जरूरत नहीं होगी। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को इसके लिए 30 दिन का समय दिया है। आदेश में कहा गया है कि कंपनियों को अपने प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन में “TRAI-Mandated Packs” नाम से अलग और स्पष्ट टैब बनाना होगा। यह टैब वेबसाइट और मोबाइल ऐप में प्रीपेड रिचार्ज सेक्शन का पहला टैब होना चाहिए।

ग्राहकों की शिकायत के बाद लिया फैसला

TRAI को लगातार ग्राहकों की शिकायतें मिल रही थीं कि जरूरी रिचार्ज प्लान ऑनलाइन आसानी से दिखाई नहीं देते। इसके बाद नियामक ने टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट और ऐप की जांच की। जांच में सामने आया कि कई कंपनियों में जरूरी वाउचर अलग-अलग कैटेगरी में रखे गए थे। कुछ मामलों में ग्राहकों को इन्हें खोजने के लिए कई पेज या स्क्रीन पार करनी पड़ती थी। इससे लोगों को अपनी जरूरत के मुताबिक सही प्लान चुनने में परेशानी हो रही थी।

30 दिन वाले प्लान भी जरूरी

TRAI के निर्देश के मुताबिक हर टेलीकॉम कंपनी को कम से कम एक Plan Voucher, एक Special Tariff Voucher (STV) और एक Combo Voucher ऐसा देना होगा, जिसकी वैधता 30 दिन की हो। इसका मकसद खास तौर पर उन ग्राहकों को राहत देना है, जिन्हें लंबे समय वाले या डेटा-केंद्रित प्लान की जरूरत नहीं होती। ग्रामीण इलाकों और कम आय वाले ग्राहकों के लिए भी ऐसे विकल्प उपयोगी हो सकते हैं।

Voice और SMS वाले प्लान पर जोर

TRAI ने हाल में कंपनियों को ऐसे Special Tariff Voucher उपलब्ध कराने को कहा था, जिनमें सिर्फ Voice Calling और SMS की सुविधा हो। इनमें डेटा लेना अनिवार्य नहीं होगा। ऐसे STV की वैधता 30 दिन या उससे कम हो सकती है। इसका फायदा उन ग्राहकों को मिल सकता है जिन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत कम होती है, लेकिन कॉल और SMS के लिए मोबाइल कनेक्शन जारी रखना होता है।

कंपनियों को अब क्या करना होगा?

TRAI ने सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि जरूरी प्लान को वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अपने एक्सक्लूसिव बिक्री केंद्रों पर प्रमुखता से दिखाएं। इसके लिए आदेश जारी होने की तारीख से 30 दिन का समय दिया गया है। TRAI का कहना है कि इस कदम से ग्राहकों को जरूरी और किफायती रिचार्ज विकल्प आसानी से मिल सकेंगे और उन्हें अलग-अलग पेज पर जाकर प्लान खोजने की परेशानी कम होगी।

Also read: EPFO ने शुरू की नई सुविधा, अब काम होगा और आसान, नौकरी बदलते ही ये काम हो जाएगा अपने आप

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

EPFO ने शुरू की नई सुविधा, अब काम होगा और आसान, नौकरी बदलते ही ये काम हो जाएगा अपने आप

नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) से जुड़ी बड़ी राहत है। अब नौकरी बदलने के बाद पुराने PF खाते का पैसा नए खाते में ट्रांसफर कराने के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से पीएम मोदी ने की बात, बोले- देश को आप पर गर्व है

फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में को-पायलट के हमले में घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल पर बात की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast