24 September Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 24 सितंबर 2026 गुरूवार को कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया है कि इस सिस्टम के कारण समुद्री इलाके में 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी, जिसकी स्पीड आगे बढ़ सकती है। IMD के अनुसार, ये सिस्टम बीती रात 23 सितंबर को उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के बीच कलिंगपट्टनम के आसपास तट पार कर चुका है। जिसके बाद ये त्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। जिससे कई इलाकों में भारी से भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। तो चलिए आज 24 सितंबर का मौसम जानते हैं।
इन राज्यों में बारिश का खतरा
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज 24 सितंबर को ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भारी बारिश संभव है। इसके अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश के आसार है। इस दौरान 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। इसी के साथ पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिस के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।
इसके अलावा IMD ने ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी दी है। साथ ही, निचले इलाकों में जलभराव की समस्या लोगों को परेशान कर सकती हैं। समुद्री इलाके में रहने वाले निवासियों से समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है। IMD ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Also read: रेलवे ने कर ली पूरी तैयारी...2027 से भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मिनिस्ट्री ने विडियो शेयर कर किया कन्फर्म
दिल्ली में बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली से मानसून विदा ले चुका है। जिसके बाद से आसमान साफ है। आज 24 सितंबर को बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, NCR के कुछ इलाकों में बारिश संभव है।
हरियाणा में कैसा रहेगा आज का मौसम?
IMD ने बताया कि हरियाणा के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में भी बदलाव होगा।