Bullet Train Of India: भारत में बुलेट ट्रेन को पटरियों पर दौड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे ने वीडियो जारी कर बताया की अगले साल 2027 से इस ट्रेन की शुरुआत कर दी जाएगी, रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से इसे कन्फर्म भी किया गया है। बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर में कई ऐसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो देश के रेलवे नेटवर्क के लिए काफी नई है। इस ट्रेन की रफ्तार 320 किमी/घंटा तक होगी। इस वजह से ट्रैक बदलने जैसा काम भी इंजीनियर के लिए मुश्किल बढ़ा सकती है। इसके लिए रेलवे नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) कैंटेड टर्नआउट्स को इस्तेमाल में ला रही है। इससे ट्रेन को ट्रैक बदलने में आसानी होगी।
विडियो हुआ वायरल
बता दें कि रेलवे मिनिस्ट्री की और से सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया गया है, जो काफी तेजी से लोगों तक पहुंच रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है की बुलेट ट्रेन अगले साल पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है!' इसमें रेलवे की ओर से बुलेट ट्रेन ट्रैक से लेकर स्टेशनों तक पर जारी काम की झलक दिखाई दे रही है। इसे आप यहां वीडियो में साफ देख सकते हैं। इस विडियो में रेलवे के कामों की झलक देखने को मिल रही है। सूरत-वापी ट्रैक पर रेलवे ब्रिज, स्टेशन, सुरंगों में काम करते हुए कर्मचारी नजर आ रहे हैं, जो इस बात को साफ कर रहे हैं, कि अगले साल 2027 में बुलेट ट्रेन को पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार हैं।
इस खास तकनीक को लाया जा रहा है भारत
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की स्पीड काफी तेज होगी इसलिए ट्रैक को खास तरिके से तैयार किया जा रहा है, जिसमें स्विचिंग सिस्टम बहुत अहम है। कंपन और दबाव कम होने के साथ-साथ इससे पहियों और पटरियों की घिसावट भी कम हो सकती है, जिससे की रेलवे को रखरखाव के लिए समय की बचत होगी। यह तकनीक उन कई खास इंजीनियरिंग सिस्टम में से एक है जिसे भारत में पहली बार लाया जा रहा है।
सफर के दौरान होगा समय की बचत
बुलेट ट्रेन से सफर के दौरान समय की बचत होगी। ये ट्रेन अहमदाबाद से मुंबई के बीच औसतन 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि हाई स्पीड ट्रेनों के माध्यम से मुंबई से अहमदाबाद का सफर करीब 6 घंटे में पूरा होगा, लेकिन बुलेट ट्रेन के जरिए ये लगभग 2 घंटे में सफर पूरा किया जा सकता है। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में रेलवे की ओर से 12 स्टॉपेज तय किए गए हैं। पहला स्टेशन साबरमती है और आखिरी मुंबई है। इनमें साबरमती-मुंबई के अलावा ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद को भी शामिल किया गया।
Also read: CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें