Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा के विस्तार और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध - BJP प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा के विस्तार और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध - BJP प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक

Uttarakhand News: देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा के विस्तार और प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर और पिथौरागढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि इसी शैक्षिक सत्र में मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो, ताकि उत्तराखंड के मेधावी छात्र अपने ही प्रदेश में बेहतर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर सकें।

हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता करने का केवल राजनीतिक दिखावा कर रही है, जबकि धामी सरकार इस विषय पर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेजों से संबंधित आवश्यक औपचारिकताओं और मान्यता की प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार लगातार संबंधित विभागों और केंद्रीय स्तर पर संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए है। राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत पैरवी की जा रही है, ताकि आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों और छात्रों के हित पूरी तरह सुरक्षित रहें।

Also read: उत्तराखंड के 26 अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिली मान्यता, CM धामी बोले- आधुनिक शिक्षा से बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास केवल मेडिकल कॉलेजों की इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि उत्तराखंड में एक मजबूत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचा विकसित करना है। इसके लिए आवश्यक संसाधनों, फैकल्टी, बुनियादी ढांचे और अन्य मानकों को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को हर विकास कार्य में केवल राजनीति दिखाई देती है। जिन मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं को भविष्य में बड़े अवसर मिलने जा रहे हैं, उन परियोजनाओं को लेकर कांग्रेस भ्रम और आशंका फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को पूरी तरह समझती है और किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सरकार सभी आवश्यक कदम उठाते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में इसी शैक्षिक सत्र से मेडिकल शिक्षा प्रारंभ हो सके।

हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस को अनावश्यक बयानबाजी और भय का माहौल बनाने के बजाय उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के विस्तार में सरकार के सकारात्मक प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। धामी सरकार पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य कर रही है तथा प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का संकल्प स्पष्ट है, प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast