Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या होने जा रहा कोई बड़ा फैसला, BCCI ने गिल और श्रेयस अय्यर को बुलाया मुख्यालय

क्या होने जा रहा कोई बड़ा फैसला, BCCI ने गिल और श्रेयस अय्यर को बुलाया मुख्यालय

BCCI Calls Gill-Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम ने भले ही श्रीलंका में झंडा बुलंद कर दिया हो लेकिन, आयरलैंड और इंग्लैंड दौर पर भारतीय टीम का प्रदर्शन मटियामेट करने वाला रहा है। अब शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बारे में पूछा जाएगा।  

अब बताया जा रहा है कि BCCI सचिव के साथ गुरुवार को हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की बैठक होने वाली है। इस मीटिंग में इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे पर मिली हार की समीक्षा होने वाली है। इस बैठक के लिए वनडे कैप्टन शुभमन गिल और टी20 कैप्टन श्रेयस अय्यर को भी बुलाया गया है। मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर में सीईओ के हेड वीवीएस लक्ष्मण को भी बुलाया गया है और उनके साथ टीम इंडिया के भविष्य पर बातचीत होगी।  

इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ हार की समीक्षा

बता दें इंग्लैंड में टीम इंडिया ने वनडे और टी20 सीरीज दोनों हार गई थी। इंग्लैंड ने भारत को टी20 सीरीज में 4-0 से धूल चटाई थी। वहीं वनडे सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से करारी शिकसत झेलन पड़ी थी। इसके साथ-साथ आयरलैंड ने टीम इंडिया का 2-0 से सूपड़ा साफ किया था। हालांकि, BCCI को ये बैठक इंग्लैंड दौरे के बाद ही करनी थी लेकिन, श्रीलंका दौरे की वजह से आगे के लिए बढ़ा दिया गया था। अब इस बैठक में श्रीलंका में हुए प्रदर्शन की भी समीक्षा की जाएगी।    

Also read: वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से मचाया धमाल, 3 ओवर में झटके 2 विकेट; बोले- मैं विकेट लेने वाला हूं

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs NZ 2nd T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त

IND vs NZ 2nd T20I: न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में पांच मैचों की टी20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट हरा दिया। साथ सीरीजी में 2-0 की बढ़त भी बना ली।

IND vs NZ: गौतम गंभीर ने तिलक वर्मा से क्या कहा? दूसरे टी20 में धमाकेदार पारी खेलकर खोला राज

IND vs NZ 2nd T20I: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया की इस जीत के हीरो उपकप्तान तिलक वर्मा

6 मैच बाद टीम में वापसी, फिर भी फ्लॉप रहे वैभव सूर्यवंशी; 8 गेंदों में 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन

Vaibhav Sooryvanshi Out Early: क्रिकेट के मैदान पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें मिले मौके का वह फायदा नहीं

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast