Search KhabarFast

Press ESC to close

SBI कस्टमर्स के लिए बड़ी खबर! इस दिन 45 मिनट के लिए ठप रहेगी UPI सेवा, नहीं होगा लेनदेन

SBI कस्टमर्स के लिए बड़ी खबर! इस दिन 45 मिनट के लिए ठप रहेगी UPI सेवा, नहीं होगा लेनदेन

SBI Account Holders: अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं, तो ये खबर आपके लिए है। एसबीआई के ग्राहक अगर यूपीआई से पैसा निकालते हैं तो बैंक की तरफ कहा गया है कि इस दिन सेवा ठप रहने वाली है। जिसका मतलब है कि आप यूपीआई के जरिए लेनदेन नहीं कर सकते हैं।

बैंक ने कहा कि कस्टमर्स 4 सितंबर 2026 को रात 12:30 से 1:15 तक यानी 45 मिनट तक यूपीआई सेवा काम नहीं करेगी। एसबीआई ने कहा कि यह रुकावट तय रखरखाव कार्य का हिस्सा है और ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन की योजना बनाते समय ध्यान रखने की सलाह दी है।  

क्या है पेमेंट करने का दूसरा ऑप्शन

हालांकि, सवाल ये भी है कि अगर उस वक्त कोई जरूरी पेमेंट करना हो तो कैसे करे। इसके लिए एक ऑप्शन रखा गया है। जिसके तहत एसबीआई ने अस्थाई रूकावट से निपटने के लिए यूपीआई लाइट को ऑप्शन के तौर पर रखा है। यूपीआई लाइट के माध्यम से कम अमाउंट के भुगतान के लिए पिन की आवश्यकता नहीं होती है। यूपीआई लाइट के तहत 1000 रुपए तक का भुगतान कर सकते हैं।                                                                            

यूपीआई भुगतान की लिमिट  

वहीं, एसबीआई ने यूपीआई लेनदेन के लिए खास लिमिट तय की है। बैंक हर दिन 20 लोगों को भुगतान करने की अनुमति देता है। जबकि पर्सन टू मर्चट भुगतान डेली यूपीआई ट्रांजेक्शन प्राइस लिमिट के अधीन है। यूपीआई लेनदेन की स्टैंडर्ड प्राइस लिमिट 1 लाख रुपए है। साथ बही P2P और P2M की ज्वाइंट डेली लिमिट 1 लाख रुपए तय है लेकिन, चुनिंदा व्यापारियों के लिए ये लिमिट ज्यादा है। बीमा और पूंजी बाजार से जुड़े लेनदेन 2 लाख रुपए तक हो सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast