Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर समीक्षा की, कहा – मतदाताओं और राजनैतिक दलों से फीडबैक...

Uttarakhand News: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर समीक्षा की, कहा – मतदाताओं और राजनैतिक दलों से फीडबैक...

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत चल रहे नोटिस एवं सुनवाई फेज की विस्तृत समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिलाधिकारी अगले तीन सप्ताह पूर्ण रुप से SIR के तहत नोटिसों की सुनवाई के लिए चल रही प्रक्रिया पर फोकस करें।

जपनदों में जिलाधिकारी/एडीएम / एसडीएम कार्यालयों में सिर्फ तभी बैठें जब उन्हें राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित करनी हो, अन्यथा फील्ड विजिट का रोस्टर तैयार कर जनता के बीच रहें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कोई मतदाता नोटिस की सुनवाई के लिए किसी वजह से नहीं पंहुचता है तो उसे पर्याप्त समय के साथ दूसरी सुनवाई के लिए समय दें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मतदाताओं को परेशानी का समाना न कराना पड़े।

राजनैतिक दलों से फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को निर्देश दिए कि राजनैतिक दलों के साथ सप्ताह में दो बार बैठक कर फीडबैक प्राप्त करें। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अतरिक्त अन्य राजनैतिक दलों के भी सुझाव प्राप्त किए जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीईओ ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी जिलेवार फील्ड विजिट कर फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने ईआरओ को एईआरओ और BLO से निरंतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन बूथों पर नोटिसों की संख्या 100 से अधिक है वहां विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश चन्द्र दुम्का ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि वे अपने बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ का प्रशिक्षण सत्र भी क्लस्टर स्तर पर लगातार चलाते रहें। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी / ईआरओ उपस्थित रहे।

Also read: Uttarakhand News: छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला का प्रदर्शन, DM कार्यालय को घेरा; अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: HTET 2026 परीक्षा पर बड़ा अपडेट, परीक्षार्थी तैयारी रखें जारी; इसी साल होगा आयोजन

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा, भा.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों एवं माननीय न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)-2026 का आयोजन इसी वर्ष करवाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने आगे बताया कि HTET-2026 परीक्षा के आयोजन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रगति पर है। परीक्षा के आयोजन हेतु विभिन्न स्तरों पर आवश्यक तैयारियां एवं प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही हैं।

Rajasthan News: कृषि क्षेत्र में कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम, CCS NIAM और MSDE के बीच हुआ MoU

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में कृषि क्षेत्र में कौशल विकास, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में CCS राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (CCS NIAM), जयपुर और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (MSDE), भारत सरकार के बीच महत्वपूर्ण पहल की गई। इस अवसर पर माननीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। उनकी ओर से मंत्रालय के निदेशक अमित मीणा, IAS ने कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करते हुए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया।

Uttarakhand News: राजपुर रोड के विकास कार्यों पर मंत्री खजान दास सख्त, 15 दिन में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित कार्यालय में राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में चल रहे और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा के लिए संयुक्त विभागीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों से क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast