Search KhabarFast

Press ESC to close

11 साल बाद चमत्कार...जिंदा लौटी मां, बेटे कर चुके थे श्राद्ध; परिवार ने DJ पर किया डांस

11 साल बाद चमत्कार...जिंदा लौटी मां, बेटे कर चुके थे श्राद्ध; परिवार ने DJ पर किया डांस

Baghpat Mother Returns After 11 Years: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दोझा गांव में एक भावुक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 80वर्षीय बुजुर्ग महिला लीलावती देवी, जो 11साल पहले (2015में) रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थीं, अब जिंदा और सकुशल अपने घर लौट आई हैं। परिवार ने लंबे समय तक कोई सूचना न मिलने पर उन्हें मृत मान लिया था और हर साल उनके श्राद्ध-बरसी-तर्पण करते आए थे। लेकिन अब उनकी वापसी ने सभी को हैरान कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

परिवार के अनुसार, लीलावती देवी के पति की मौत के कुछ महीनों बाद 2015में वे घर से अचानक गायब हो गईं। खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद परिवार ने उन्हें मृत मान लिया और विधिवत अंतिम संस्कार (श्राद्ध) कर दिए। तब से हर साल पितृपक्ष में उनके नाम का श्राद्ध और तर्पण किया जाता था।

लेकिन हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुरनकोट इलाके में पुलिस और सेना की मदद से लीलावती देवी की पहचान हुई। वहां वे किसी तरह पहुंची थीं और स्थानीय लोगों के बीच रह रही थीं। परिवार ने राजौरी जाकर उन्हें पहचाना और सुरक्षित गांव वापस लाए। लीलावती की हालत ठीक बताई जा रही है, हालांकि 11साल की लंबी अनुपस्थिति के कारण वे कमजोर हैं।

घर लौटने पर गांव में उमड़ा जश्न

लीलावती के घर पहुंचते ही पूरे दोझा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटों और परिवारजनों की आंखों में आंसू थे, जबकि गांव वाले भावुक होकर मिलने पहुंचे। जश्न मनाने के लिए DJ लगाया गया, लोग नाच-गाकर खुशी जाहिर कर रहे थे। परिवार ने बताया कि यह 'चमत्कार' जैसा लग रहा है। बेटों ने कहा 'हमने मां को खो दिया था, श्राद्ध तक कर दिए, लेकिन भगवान ने उन्हें वापस लौटा दिया।'

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8 बार फेरे लेने के बाद फिर रचाया ब्याह, शादी का ऐसा खेल जिसे सुन उड़ जाएंगे सभी के होश

महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने एक नहीं बल्कि 9 बार शादी रचाई। चौंकाने वाली बात यह है कि वह पहले ही 8 लोगों के साथ फेरे ले चुकी थी और फिर एक और शख्स से शादी कर ली। इस पूरे मामले ने सभी को हैरत में डाल दिया है।

'हर छठा BJP सांसद वोट चोरी से जीता, हरियाणा सरकार को बताया ‘घुसपैठिया', राहुल गांधी ने लगाए बड़े आरोप

कांग्रेस नेता सांसद राहुल ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का हर छठा सांसद कथित तौर पर वोट चोरी से जीता है। साथ ही हरियाणा की सरकार को भी उन्होंने घुसपैठिया करार दिया। इस बयान के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और बीजेपी-कांग्रेस के बीच सियासी घमासान और बढ़ने के आसार हैं।

बंगाल में सरकार बनने से पहले बवाल, हिंसा में 2 की मौत पर EC सख्त; चीफ सेक्रेटरी-DGP को दिए कार्रवाई के आदेश

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें 2 लोगों की मौत की खबर ने पूरे राज्य में तनाव बढ़ा दिया है। हालात को देखते हुए चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए चीफ सेक्रेटरी और DGP को कड़े निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने कानून-व्यवस्था को तुरंत नियंत्रण में लाने और विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast