Search KhabarFast

Press ESC to close

Mother’s Day 2026: मां के प्यार का कोई मोल नहीं, इस Mother’s Day मां को दें सुकून और खुशी देने वाले स्पेशल गिफ्ट्स

Mother’s Day 2026: मां के प्यार का कोई मोल नहीं, इस Mother’s Day मां को दें सुकून और खुशी देने वाले स्पेशल गिफ्ट्स

Mothers Day Gift Ideas: मां, मेरी मां, प्यारी मां, mumma...दुख, खुशी, दर्द, डर में बच्चे के मुंह से निकलने वाला पहला शब्द मां, जो पूरे परिवार को जोड़े रखती है, खुद को भुलाकर परिवार के हर सदस्य की छोटी-से-छोटी बातें याद रखती है। इस दुनिया में मां से कोई बड़ी ताकत नहीं है। मां अपने बच्चों के प्रति निस्वार्थ प्यार करती है, जिसकी कीमत नहीं लगाई जा सकती। उनके स्नेह, आशीर्वाद और समर्पण की कोई तुलना नहीं है। Also read: Horoscope Tomorrow 07 May 2026, Kal Ka Rashifal: सिंह और कर्क राशियों के जातकों को मिलेगी बड़ी सफलता, करियर में होगा बदलाव; जानें आपका गुरुवार का दिन कैसा रहेगा?

इस अहसास को और ज्यादा खास बनाने के लिए मदर्स डे मनाया जाता है। इस दिन पर हमें अपनी मां को धन्यवाद कहना चाहिए और उन्हें यह एहसास दिलाना चाहिए कि वे हमारी जिंदगी में कितनी खास हैं। इसी के साथ उन्हें मां की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक देखभाल करने वाले गिफ्ट्स दें, जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और खुशहाल बना सकें।

1. हेल्थ ट्रैकर या स्मार्ट रिंग

Oura Ring जैसा स्लीप और रिकवरी ट्रैकर या कोई अच्छा फिटनेस बैंड। मां अक्सर अपनी थकान को नजरअंदाज कर देती हैं। यह गिफ्ट उन्हें उनकी नींद, स्ट्रेस और हार्ट हेल्थ की सही जानकारी देगा।

2. मसाज गन या नेक-शोल्डर मसाजर

Theragun Mini या होम यूज वाली इलेक्ट्रिक मसाज गन। रसोई के काम, बच्चों की देखभाल और घरेलू जिम्मेदारियों से होने वाले दर्द के लिए यह गिफ्ट एकदम परफेक्ट है।

3. आयुर्वेदिक वेलनेस किट

हर्बल टी सेट (अश्वगंधा, तुलसी, शतावरी), आयुर्वेदिक ऑयल, ग्लोइंग फेस पैक और नैचुरल स्किनकेयर प्रोडक्ट्स। भारतीय मांओं के लिए यह सबसे पसंदीदा और उपयोगी गिफ्ट है। 

4. क्वालिटी स्लीप सॉल्यूशन

वेटेड ब्लैंकेट, साटन पिलोकेस, या सनराइज वेक-अप लाइट। अच्छी नींद मां की एनर्जी और मूड दोनों सुधारती है।

5. पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस

स्पा डे वाउचर, योगा या मेडिटेशन क्लास, या घर पर ही प्रोफेशनल मसाज सेशन। कई ब्रांड्स अब Mother’s Day स्पेशल पैकेज दे रहे हैं।

6. आरामदायक फर्नीचर पीस

अच्छी कुर्सी, रॉकिंग चेयर या छोटा प्यारा मंदिर। मां को अपना पसंदीदा कोना चाहिए जहां वह थोड़ी देर चैन से बैठ सकें।

7. प्लांट्स और ग्रीन गिफ्ट

इनडोर प्लांट्स जैसे पीस लिली, स्नेक प्लांट या हर्ब गार्डन। घर में हरियाली मां के मूड को तुरंत अच्छा कर देती है।

8. पर्सनलाइज्ड गिफ्ट

बच्चों के नाम या फोटो वाली पेंडेंट, कस्टम मग, या फोटो फ्रेम। भावनात्मक मूल्य वाला गिफ्ट हमेशा याद रहता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Durga Saptashati Path: शारदीय नवरात्रि में कैसे करें दुर्गा सप्तशती का पाठ? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

शारदीय नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की पूजा और आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और पूजा-पाठ करते हैं। इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना भी विशेष महत्व रखता है।

Horoscope Today 11 October 2026, Aaj Ka Rashifal: नवरात्र के पहले दिन मेष से लेकर मीन राशि तक...जातकों पर बरसेगी माता रानी की कृपा, यहां पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope Today 11 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 11 अक्टूबर 2026 रविवार का दिन है, जो धार्मिक दृष्टि से अहम है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। इस दिन चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगा। तो चलिए जानते है 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Horoscope Today 12 October 2026, Aaj Ka Rashifal: नवरात्र के दूसरे दिन मेष-वृषभ-कर्क समेत इन जातकों को रहना होगा सतर्क, नौकरी में होगी तरक्की

Horoscope Today, 12 October 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 12 अक्टूबर 2026 सोमवार का दिन है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। इसी के साथ चलिए जानते है आज का राशिफल, जिसमें आपको करियर, धन, प्रेम-परिवार और सेहत की जानकारी मिलेगी। ये रही सभी 12 राशियां -

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast