Search KhabarFast

Press ESC to close

SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 12 हजार तक युवाओं को मिलेगी नौकरी; 250 नई ब्रांच खोलने का प्लान

SBI में बंपर भर्ती की तैयारी, 12 हजार तक युवाओं को मिलेगी नौकरी; 250 नई ब्रांच खोलने का प्लान

SBI Branch:देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बैंक चालू वित्त वर्ष में बड़े स्तर पर भर्ती करने की योजना बना रहा है। SBI के चेयरमैन सी.एस.शेट्टी के मुताबिक, बैंक क्लर्क से लेकर अधिकारी स्तर तक करीब 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की भर्ती कर सकता है। हालांकि,अंतिम संख्या रिटायरमेंट के आंकड़ों के आधार पर थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है।

SBI प्रबंधन को उम्मीद है कि वित्त वर्ष के अंत तक करीब 12 हजार नए कर्मचारियों को बैंक में शामिल किया जा सकेगा। बैंक ने पिछले वित्त वर्ष में भी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की थीं। वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में SBI ने कुल 25,633 लोगों को हायर किया था।

इनमें 4,640 अधिकारी, 19,340 एसोसिएट लेवल कर्मचारी और 1,653 कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ शामिल थे। पिछले साल बैंक ने करीब 1,500 विशेषज्ञ IT अधिकारियों की भी भर्ती की थी। हालांकि, इस वित्त वर्ष में IT क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में नियुक्तियों की योजना नहीं है।

क्लर्क लेवल पर ज्यादा फोकस

मार्च 2026 तक SBI के कर्मचारियों की कुल संख्या 2.45 लाख से अधिक पहुंच चुकी थी। बैंक इस बार सामान्य बैंकिंग सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए क्लर्क स्तर पर ज्यादा फोकस कर रहा है। इससे शाखाओं में ग्राहकों से जुड़े रोजमर्रा के कामकाज को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

250 नई शाखाएं खोलने की तैयारी

भर्ती के साथ SBI देशभर में अपनी पहुंच बढ़ाने की भी तैयारी कर रहा है। बैंक का मानना है कि कई इलाकों में अभी भी विस्तार की काफी गुंजाइश है। खास तौर पर नई विकसित हो रही कॉलोनियों और व्यावसायिक रूप से सक्रिय जिलों में बैंक अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहता है। इसी रणनीति के तहत चालू वित्त वर्ष में 200 से 250 नई शाखाएं खोलने का लक्ष्य रखा गया है। नई शाखाओं के खुलने से बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ने के साथ ग्राहकों को भी स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Also read: फुकेट-दिल्ली विमान टर्बुलेंस मामले में एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, गांजा के नशे उड़ा रहा था फ्लाइट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली से हापुड़ तक दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जल्द बिहार के लिए भी शुरू होगी सेवा

Delhi News: दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इन बसों के शामिल होने से राजधानी के यात्रियों को परिवहन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ सफर में सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बस बेड़े को लेकर सरकार का लक्ष्य भी साझा किया। उन्होंने कहा कि साल 2028 के अंत तक दिल्ली में 14 हजार बसें होंगी और ये सभी इलेक्ट्रिक होंगी।

सिंधु जल समझौते को लेकर दी थी हाथ काटने की धमकी, अब भारत आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक मसूद

Pakistan Minister Arrives India:दिल्ली में SCO सिविलाइजेशन डायलॉग की शुरुआत शुक्रवार से होने जा रही है। पीएम मोदी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक भी शामिल हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका होगा जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आ रहा है।

KIA का बड़ा फैसला, Seltos, Carens Clavis और Sonet के कई वेरिएंट बंद, जानें अब कौन-से मॉडल मिलेंगे

Kia Variant Discontinued: दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी Kia ने भारतीय बाजार में अपनी तीन लोकप्रिय कारों Seltos, Carens Clavis और Sonet की वेरिएंट लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने इन तीनों कारों के कई वेरिएंट बंद कर दिए हैं। सबसे बड़ा बदलाव Kia Seltos में देखने को मिला है, जहां 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ मिलने वाला iMT गियरबॉक्स पूरी तरह हटा

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast