Search KhabarFast

Press ESC to close

सहारनपुर में तोड़ी गई मस्जिद के नीचे से निकला वर्षों पुराना सट्रक्चर, प्रशासन जांच-पड़ताल में जुटी

सहारनपुर में तोड़ी गई मस्जिद के नीचे से निकला वर्षों पुराना सट्रक्चर, प्रशासन जांच-पड़ताल में जुटी

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश का सहारनपुर एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है 75 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन। कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन लिया है। जिसके बाद सियासत तेज हो गई है। अब तोड़ी गई मस्जिद के नीच एक वर्षों पुराना स्ट्रक्चर मिला है। जिसे कुआं बताया जा रहा है।    

मस्जिद के स्ट्रक्चर के नीच कुआं मिलने के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट में बनी अवैध मस्जिद गिराने के एक्शन पर एसडीएम ने कहा कि अदालत के आदेश का पालन करते हुए ये एक्शन लिया गया है। इस दौरान कुआं मिला है। इसकी जांच होगी इसके बाद ये पता चलेगा की कुआं कितना बड़ा है।

समाजवादी पार्टी ने खोला मोर्चा  

दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने बुलडोजर एक्शन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 7 सितंबर को समाजवादी पार्टी का एक डेलिगेशन सहारनुपर जाएगा। डेलिगेशन उस जगह भी जाएगा, जहां मस्जिद को तोड़ा गया है। सपा के डेलिगेशन में हाजी फजलुर्रहमान में होंगे। उनके अलावा लाल बिहारी यादव, चौधरी अब्दुल वाहिद, हाजी नवाब अंसारी, हरेंद्र मलिक, इकरा हसन, चौधरी रूद्रसेन, अतुल प्रधान, आशु मलिक समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।

ओवैसी ने भी उठाया मस्जिद का मुद्दा                

समाजवादी पार्टी के अलावा हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी मस्जिद के हुए बुलडोजर एक्शन पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट दफ्तर से पहले मस्जिद बनी थी लेकिन, योगी सरकार मस्जिद तो़ड़ रही है। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर दावा किया कि प्रशासन ने जल्दबाजी में मस्जिद गिरा दिया। इसके लिए वह सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।  

Also read: राम मंदिर ट्रस्ट का कौन होगा पहला CEO, रेस में ये खास 4 नाम; बैठक में होगा बड़ा फैसला

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AC फर्स्ट क्लास में शराब की खेप! दो सूटकेसों में 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब आरपीएफ की टीम ने ट्रेन के AC फर्स्ट क्लास कोच से बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। मामला स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का है, जो नई दिल्ली से जयनगर जा रही थी।

Bihar News: बिहार में गंगा नदी का प्रकोप, निचला इलाका हुआ पानी-पानी; राहत कार्यों में आई तेजी

Bihar Gange River: बिहार के पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी तट के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है, जबकि प्रशासनिक टीमें लगातार स्थिति पर नजर रख रही हैं और प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कर रही हैं।

हरियाणा के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, इन तहसीलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई तहसील क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लोगों को मौसम को देखते हुए अपने जरूरी कामों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast