Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:हरितालिका तीज उत्सव अब सरकारी स्तर पर होगा और भव्य, CM धामी बोले- उत्तराखंड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का अहम योगदान

Uttrakhand News:हरितालिका तीज उत्सव अब सरकारी स्तर पर होगा और भव्य, CM धामी बोले- उत्तराखंड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का अहम योगदान

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में आयोजित गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरितालिका तीज उत्सव को अब सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने गोर्खाली समाज की माताओं और बहनों को हरितालिका तीज की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरितालिका तीज माता पार्वती की तपस्या, विश्वास, समर्पण और शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व दृढ़ संकल्प और विश्वास के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। माताएं और बहनें संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों की प्रमुख संरक्षक हैं। उनके प्रयासों से भाषा, लोक परंपराएं और सांस्कृतिक विरासत एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंच रही है।

उत्तराखंड की विकास यात्रा में गोर्खाली समाज का योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोर्खाली समाज अपनी वीरता,निष्ठा,परिश्रम और राष्ट्रभक्ति के लिए जाना जाता है। देश की सीमाओं की रक्षा में गोर्खा वीरों ने हमेशा अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा में भी गोर्खाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शिक्षा, खेल, कला-साहित्य और समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लोगों ने मेहनत और ईमानदारी के साथ प्रदेश की प्रगति में योगदान दिया है।

अमर शहीद दल बहादुर थापा की स्मृति में बनेगा शहीद द्वार

मुख्यमंत्री ने बताया कि रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की स्मृति में बनने वाले ‘आजाद हिंद फौज शहीद द्वार’ का शिलान्यास भी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह शहीद द्वार गोर्खा समाज के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से परिचित कराने का काम करेगा।

भारत-नेपाल के रिश्ते सदियों पुराने

मुख्यमंत्री ने भारत और नेपाल के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच केवल पड़ोसी होने का रिश्ता नहीं है, बल्कि दोनों देशों के सांस्कृतिक और पारिवारिक संबंध सदियों पुराने हैं। उन्होंने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा का उल्लेख करते हुए कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में भारत नेपाल के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और नेपाल के जल्द इस संकट से उबरने की कामना की।

महिलाओं के सशक्तीकरण पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी दिशा में महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मुताबिक,प्रदेश में 3 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’बन चुकी हैं। ये महिलाएं न केवल खुद आत्मनिर्भर हुई हैं, बल्कि अपने परिवार और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी योगदान दे रही हैं।

Also read: Uttarakhand News: चम्पावत में बनेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, पूर्व सैनिकों और आश्रितों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,आचार्य बालकृष्ण,गीता पुष्कर धामी,गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा,गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव कमेटी की अध्यक्ष प्रभा शाह,गोरखा कल्याण परिषद की अध्यक्ष ज्योति कोटिया,नेहा जोशी,सिद्धार्थ अग्रवाल और अनुकृति गुसाईं समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: कच्चा मकान ढहने से मलबे में दब गया पूरा परिवार, कानपुर में पिता समेत तीन बेटियों की दर्दनाक मौत; 1 की हालत गंभीर

Kanpur House Collapses: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए, जिसमें से 4 की मौत हो गई, जबकि एक की हालात गंभीर बताई जा रही है।

हरियाणा के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, इन तहसीलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई तहसील क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लोगों को मौसम को देखते हुए अपने जरूरी कामों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast