Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि, पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदोन्नति के अधिक अवसर

Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि, पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदोन्नति के अधिक अवसर

Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस के तकनीकी संवर्ग में वर्षों से उच्च पदों में वृद्धि नहीं होने की स्थिति में कार्मिकों को पदोन्नति के उचित अवसर नहीं मिल रहे थे। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैडर पुनर्गठन करते हुए चालक, घुड़सवार और बैंड शाखाओं में पदोन्नतियों की राह खोली है और पुलिसकर्मियों को सेवा समर्पण का एक बड़ा उपहार दिया है। 

इस कैडर पुनर्गठन के निर्णय से अब तकनीकी संवर्ग में भी सिविल संवर्ग की तरह समयानुसार पदोन्नतियों हो सकेंगी। इससे पुलिसकर्मियों को पदोन्नति के अधिक अवसर प्राप्त होंगे, उनका मनोबल बढ़ेगा और पुलिस कार्यक्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी। राज्य सरकार का यह अहम प्रयास कार्मिक कल्याण, प्रशासनिक सुधार और तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अभी तक सीमित रहे अवसर

तकनीकी संवर्ग में अभी तक सिविल, आईबी, दूरसंचार आरएसी और एमबीसी चालक, सिविल घुड़सवार और सिविल व आरएसी और एमबीसी बैंड में पदोन्नति के अवसर बेहद सीमित होने से कार्मिकों में  निराशा थी। इस संवर्ग में नियुक्त कॉन्स्टेबल लंबे समय से इसी पद पर कार्यरत हैं जबकि समान वर्ष में सिविल पुलिस में नियुक्त कॉन्स्टेबल पदोन्नति प्राप्त कर सहायक उपनिरीक्षक बन गए हैं।

Also read: Rajasthan News: किसानों के हित में बड़ा फैसला, बीज प्रमाणीकरण प्रक्रिया होगी और अधिक पारदर्शी और किसान अनुकूल

अब 403 उच्च पद के पदोन्नति के अवसर

स्वीकृति के अनुसार, तकनीकी संवर्ग में चालक के 331 पदों को पुर्नगठित कर उच्च पदों में वृद्धि की गई है। इनमें पुलिस निरीक्षक और सी.सी के 16 पद, उप निरीक्षक और पी.सी के 62 पद एवं हेड कॉन्स्टेबल 253 पद हैं। इसी तरह संवर्ग के बैंड वर्ग में कुल 69 उच्च पद बढ़ाए गए हैं, जिसमें उप निरीक्षक और पी.सी के 17 पद, हेड कॉन्स्टेबल के 52 पद शामिल हैं। वहीं, घुड़सवार वर्ग में उप निरीक्षक और पी.सी के 3 उच्च पद बढ़ाए गए हैं।

उच्च पदों में इस प्रकार वृद्धि हुई

सिविल, आईबी, दूरसंचार और आरएसी और एमबीसी चालक में पुलिस निरीक्षक और सी.सी के पद 17 से बढ़कर अब 33, उप निरीक्षक और पी.सी के 108 से 170, हेड कॉन्स्टेबल के पद 1046 से बढ़कर 1299 किए गए हैं। इसी प्रकार सिविल बैंड और आरएसी और एमबीसी बैंड में उप निरीक्षक के पद 10 से बढ़कर 27 और हेड कॉन्स्टेबल के पद 141 से बढ़कर 193 हो गए हैं। सिविल घुड़सवार उप निरीक्षक के पदों की संख्या 1 से बढ़ाकर अब 4 कर दी गई है।

Also read: Govt Pension Scheme: पेंशन को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब 25 हजार रुपये मिलेगी मासिक पेंशन, 5 हजार रुपये मासिक चिकित्सा सहायता

पुलिस मुख्यालय द्वारा तकनीकी संवर्ग की समस्या को देखते हुए कैडर पुनर्गठन करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राज्य बजट वर्ष 2026-27 में कैडर पुनर्गठन के लिए घोषणा की गई थी। इसी घोषणा की समयबद्ध अनुपालना में गृह विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी किए हैं।

पुलिस बल होगा और मजबूत

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्थान पुलिस बल को आधुनिक, दक्ष एवं सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। तकनीकी संवर्ग का यह पुनर्गठन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे तकनीकी शाखाओं की कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। आगे भी कार्मिक कल्याण एवं संगठनात्मक सुधार के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़के सीएम धामी, बोले- यह देश की भावनाओं का अपमान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

देहरादून में 8.63 करोड़ से बना जल-सृष्टि पार्क, पुराने तालाब को मिला नया रूप

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का व्यापक सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक एवं आकर्षक जल-सृष्टि पार्क के रूप में विकसित किया है।

उत्तराखंड के कुंभ मेला-2027 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सेक्टरवाइज इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast