Search KhabarFast

Press ESC to close

गर्म हवा फेंक रहा कूलर? इन स्मार्ट तरीकों से मिलेगी AC जैसी ठंडक, कमरा बन जाएगा सुपर कूल

गर्म हवा फेंक रहा कूलर? इन स्मार्ट तरीकों से मिलेगी AC जैसी ठंडक, कमरा बन जाएगा सुपर कूल

Cooler Cooling Tips: अब तो जून का महीना भी खत्म होने को है। लेकिन लोगों को अभी भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली है। न ही बारिश हो रही है और न ही कूलर पहले जैसी ठंडी हवा दे रहा है। दरअसल, गर्मी के मौसम में लोग एयर कंडीशनर के पीछे भागते हैं, लेकिन बजट में फिट न होने के कारण लोगों को कूलर से काम चलाना पड़ता हैं। शुरुआत में कूलर भी AC जैसी ठंडी हवा देता है, लेकिन धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने के साथ कूलर भी गर्म हवा फेंकने लगता है।

लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर कूलर की कूलिंग को पहले जैसा कर सकते हैं। क्योंकि जिस तरह AC को देखरेख और सर्विसिंग की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह कूलर के रख-रखाव का भी ध्यान रखना होता है।

1. कूलर को धूप में न रखें

कूलर को सीधी धूप में न रखें। धूप से कूलर का पानी तेजी से गर्म हो जाता है, जिससे सिर्फ हवा मिलती है। कूलर को धूप से बचाने के लिए उसके उपर एक मोटा कपड़ा डाल दें।

2. कूलिंग पैड को साफ रखें

कूलर के कूलिंग पैड (घास वाले पैड) पर अक्सर धूल-मिट्टी जमा हो जाती है। जिससे कूलिंग कम हो जाती है। इसलिए हफ्ते में एक बार कूलिंग पैड को अच्छे-से साफ करें। या ज्यादा समय से इस्तेमाल करने पर भी कूलिंग कम हो जाती है। इसे भी समय पर बदल लें।

Also read: लॉन्च से पहले Samsung के तीन नए 5G फोन की कीमतें लीक, ₹32,000 में मिल सकता हैं स्मार्टफोन

3. टैंक में ठंडा पानी और बर्फ डालें

टंकी का पानी नियमित रूप से बदलते रहें। बदबू आने न दें। ज्यादा गर्मी पड़ने से पानी भी जल्दी गर्म होने लगता है। इसलिए कूलर की टंकी में नॉर्मल पानी की जगह ठंडा पानी भरें। साथ ही, बर्फ का थोड़ा बड़ा टुकड़ा भी डाल सकते हैं। इससे पानी ज्यादा देर तक ठंडा रहेगा।

4. क्रॉस वेंटिलेशन का ध्यान रखें

अक्सर लोग कूलर की ठंडी हवा के लिए कमरा पूरी तरह बंद कर देते है, जिससे कमरे में उमस बढ़ जाती है। इसलिए मुमकिन हो तो कूलर को हमेशा खिड़की या बालकनी के पास रखें, जिससे कूलर को बाहर की ताजी हवा (चाहे गर्म हवा ही हो) मिलें। खिड़की या बालकनी की सुविधा न होने पर कमरे का दरवाजा हल्का-सा खुला छोड़ दें।

5. सीलिंग फैन रखें चालू

हवा का फ्लो बना रहे, इसके लिए कूलर के साथ सीलिंग फैन भी चालू रखें। इसके अलावा आप एग्जॉस्ट फैन भी चला सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

GM Modular ने लॉन्च किया ये खास पावर बैंक, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस

आज के समय में स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। ऐसे में अलग-अलग डिवाइस को चार्ज करने के लिए कई केबल और चार्जिंग एक्सेसरीज साथ रखना परेशानी भरा हो सकता है।

Mahindra Scorpio Lifestyler: भारत के बाद इन देशों में धूम मचाएगा महिंद्रा का नया पिकअप

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने नए पिकअप वाहन के जरिए विदेशों में कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के ऑटो और फार्म सेक्टर के ईडी एवं सीईओ राजेश जेजुरिकर के मुताबिक, नया Mahindra Scorpio Lifestyler भारत के साथ-साथ कई ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जाएगा।

चीन का ये खास ऐप दे सकता है YouTube को टक्कर, ग्लोबल यूजर्स के लिए हुआ लॉन्च

चीन की मशहूर वीडियो शेयरिंग वेबसाइट BiliBili अब इंटरनेशनल मार्केट में कदम बढ़ा रही है। इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है। कंपनी ने 19 अगस्त को पुष्टि की कि वह अपनी सर्विस को दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast