Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan News: मिड-डे-मील के नाम पर परोसा जहर! सरकारी स्कूल के करीब 2 दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अभिभावकों ने की जांच की मांग

Rajasthan News: मिड-डे-मील के नाम पर परोसा जहर! सरकारी स्कूल के करीब 2 दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अभिभावकों ने की जांच की मांग

Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के एक सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील खाने से करीब दो दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इस मामले के सामने आते ही स्कूल प्रशासन समेत पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बच्चे अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें भर्ती कर लिया गया। फिलहाल, सभी बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

Also read: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, घर में सोते समय हुआ हादसा

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला राजस्थान के बारां जिले के देवपुरा में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। जहां के मिड-डे-मील के खाने से बच्चे अचानक बीमार पड़ने लगे। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच करने पर डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों को पेट दर्द उल्टी जैसी शिकायतें सामने आई, जिसके बाद इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया गया, जिससे करीब दो दर्जन बच्चे प्रभावित हुए। डॉक्टर्स ने बताया कि प्रभावित बच्चों की मॉनटिरिंग लगातार की जा रही है। साथ ही, सभी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ अलर्ट हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए कई आरोप

इस मामले में बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि खराब और दूषित खाने की वजह से बच्चें अचानक बीमार पड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि मिड-डे-मील का खाना बनाने के लिए जिस खाद्य सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, उसकी क्वालिटी काफी खराब थी और उसमें से बदबू भी आ रही थी। अभिभावक इस मामले में कड़ी कार्रवाई और जांच की मांग कर रहे हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बिहार में बिहारी, पंजाब में पंजाबी, आदित्य देवीलाल ने सीएम सैनी पर तंज

Haryana News: सियासत में मौसम बदलते ही नेताओं के रंग बदलने की बात अक्सर कही जाती है, लेकिन डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए इसी राजनीतिक मुहावरे को कुछ ज्यादा ही चुटीले अंदाज में पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में भाजपा के नेता जनता का वोट हासिल करने के लिए अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। सिरसा के लघु सचिवालय में खेती से जुड़े मुद्दों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत में आदित्य देवीलाल ने मुख्यमंत्री सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे चुनाव के समय बिहार गए तो खुद को बिहारी बताया और अब पंजाब में जाते हैं तो पंजाबी की संज्ञा देने लगे हैं।

'सारी बातें खोल दूं तो खड़े होने की जगह नहीं मिलेगी', अखिलेश यादव पर जयंत चौधरी का पलटवार

Jayant Choudhary Lashehs Out At Akhilesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी लड़ाई तेज हो गई है। अखिलेश यादव एक के बाद एक सत्ताधारी दल पर निशाना साध रहे हैं। दूसरी तरफ से भी पलटवार हो रहा है। अखिलेश यादव ने कुछ दिन जयंत चौधरी को लेकर चवन्नी और रुपए की बात की थी।

पप्पू यादव के पास कहां से आता है इतना पैसा, खुद खोला बड़ा राज; बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटे रुपए

Pappu Yadav Souce Of Income: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव एक फिर चर्चाओं में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा होने की वजह कोई विवाद नहीं बल्कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना है। उनकी कई तस्वीर आई है, जिसमें वह बाढ़ पीडितों को रुपए देते नजर आ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast