Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा निगम चुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों के नामों का ऐलान; जानें किसे मिला टिकट

Haryana News: हरियाणा निगम चुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों के नामों का ऐलान; जानें किसे मिला टिकट

Haryana Municipal Elections 2026: हरियाणा नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर भाजपा ने तेजी से तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के लिए मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 10 मई 2026 को इन तीनों नगर निगमों सहित अन्य नगर निकायों में मतदान होना है। जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 21 से 25 अप्रैल तक चलेगी। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद इन नामों को अंतिम रूप दिया। पार्टी ने सोनीपत में पिछले मेयर को दोबारा मौका दिया है, जबकि अंबाला और पंचकूला में नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है।

भाजपा के घोषित मेयर प्रत्याशी

1. सोनीपत नगर निगम: राजीव जैन (पिछले मेयर, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें दोबारा मैदान में उतारा है)।

2. अंबाला नगर निगम: अक्षिता सैनी (युवा महिला उम्मीदवार, पार्टी की ओर से सरप्राइज पैकेज के रूप में देखा जा रहा है)।

3. पंचकूला नगर निगम: श्यामलाल बंसल (स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले नेता)।

हरियाणा में बीजेपी ने निगम चुनावों के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें कहां कहां कौन उतारा है प्रत्याशी ?344हरियाणा में बीजेपी ने निगम चुनावों के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें कहां कहां कौन उतारा है प्रत्याशी ?344हरियाणा में बीजेपी ने निगम चुनावों के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें कहां कहां कौन उतारा है प्रत्याशी ?344हरियाणा में बीजेपी ने निगम चुनावों के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें कहां कहां कौन उतारा है प्रत्याशी ?344

 

चुनाव का कार्यक्रम

मतदान की तारीख: 10 मई 2026

मतगणना: 13 मई 2026

इन चुनावों में तीन नगर निगमों के अलावा रेवाड़ी नगर परिषद, रोहतक के सम्पला, रेवाड़ी के धारुहेरा और हिसार के उकलाना नगर समिति के चुनाव भी होंगे। भाजपा ने इन प्रत्याशियों को चुनते समय स्थानीय संगठन, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विकास कार्यों, स्वच्छता और शहरी सुविधाओं को चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। बता दें, हरियाणा में 2025 के नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। पार्टी इस बार भी अपनी जीत की हैट्रिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है ।

Also read: हरियाणा सुपर 100 का शानदार प्रदर्शन, आईआईटी-जेईई मेन में 16 विद्यार्थियों ने रचा इतिहास

कांग्रेस ने किन्हें दिए टिकट?

बता दें, कांग्रेस तीनों नगर निगम चुनाव को लेकर अपने मेयर पद के उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सुधा भारद्वाज को उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा सोनीपत से कमल दीवान और अंबाला से कुलविंद्र कौर को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: भिवानी में शादी समारोह बना जंग का मैदान, आधा दर्जन युवकों ने चार बच्चों के पिता की हत्या, एक गंभीर

Bhiwani Crime News: हरियाणा के भिवानी के गांव बलियाली में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। गांव बलियाली में आधा दर्जन युवकों द्वारा किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। भिवानी के बवानी खेड़ा क्षेत्र के आदर्श महाग्राम बलियाली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों ने घर में घुसकर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 6 से 7 हमलावरों ने लाठी-डंडों से दो युवकों पर हमला किया। इस हमले में उत्तराखंड निवासी 45 वर्षीय राकेश की मौत हो गई, जबकि दिनेश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गांव आए हुए थे।

Mirzapur Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने मचाई तबाही, 11 की मौत; PM ने जताया दुख

Mirzapur Accident: यूपी के मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पीछेस बोलेरो, कार और कंटेनर को टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक समेत कई लोग घायल हो गए है।

बेटी बनी कातिल, 19 साल की युवती ने मां और भाई की हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Moradabad Murder: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवती ने अपने भाई और मां को सरिए से पीट पीटकर मौत के घर उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast