Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा सुपर 100 का शानदार प्रदर्शन, आईआईटी-जेईई मेन में 16 विद्यार्थियों ने रचा इतिहास

हरियाणा सुपर 100 का शानदार प्रदर्शन, आईआईटी-जेईई मेन में 16 विद्यार्थियों ने रचा इतिहास

HARYANA NEWS: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल हरियाणा सुपर 100 ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से जुड़े 16 विद्यार्थियों ने आईआईटी-जेईई मेन 2026 (सेशन-2) में 99 प्लस पर्सेंटाइल हासिल कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि न केवल हरियाणा बल्कि देश भर के राजकीय विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत है।

ढांडा ने कहा कि हरियाणा सुपर 100 कार्यक्रम, विकल्पा फाउंडेशन ट्रस्ट के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत राजकीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के समान अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सुपर 100 से जुड़े कुल 263 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 235 विद्यार्थियों (151 लड़के और 84 लड़कियां) ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है, जो लगभग 89 प्रतिशत की प्रभावशाली सफलता दर को दर्शाता है। विशेष रूप से 16 विद्यार्थियों द्वारा 99 प्लस  पर्सेंटाइल प्राप्त करना इस कार्यक्रम की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।

Also read: हरियाणा में वाहन पंजीकरण पर सख्ती, पूरे प्रदेश में होगी गहन जांच

मजबूत बुनियाद ही भविष्य की बड़ी सफलताओं की आधारशिला बनती है- महिपाल ढांडा

शिक्षा मंत्री ने बताया कि परिणामों के अनुसार 35 विद्यार्थियों ने 98 प्लस पर्सेंटाइल, 57 विद्यार्थियों ने 97 प्लस पर्सेंटाइल, 85 विद्यार्थियों ने 95 प्लस पर्सेंटाइल तथा 161 विद्यार्थियों ने 90 प्लस पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े केवल सफलता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और सशक्त शैक्षणिक प्रणाली की सच्ची तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। ढांडा ने ‘मिशन बुनियाद’ की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि 99 प्लस  पर्सेंटाइल प्राप्त करने वाले 16 विद्यार्थियों में से 4 विद्यार्थी इसी मिशन से जुड़े रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि मजबूत बुनियाद ही भविष्य की बड़ी सफलताओं की आधारशिला बनती है।

अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हरियाणा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे- शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा का यह मॉडल देश के अन्य राज्यों के लिए भी मार्गदर्शक सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में राज्य के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हरियाणा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Mirzapur Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने मचाई तबाही, 11 की मौत; PM ने जताया दुख

Mirzapur Accident: यूपी के मिर्जापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर पीछेस बोलेरो, कार और कंटेनर को टक्कर मार दी। इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक समेत कई लोग घायल हो गए है।

Haryana News: हरियाणा निगम चुनाव के लिए BJP ने खोले पत्ते, उम्मीदवारों के नामों का ऐलान; जानें किसे मिला टिकट

Haryana Municipal Elections 2026: हरियाणा नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर भाजपा ने तेजी से तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के लिए मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 10 मई 2026 को इन तीनों नगर निगमों सहित अन्य नगर निकायों में मतदान होना है।

बेटी बनी कातिल, 19 साल की युवती ने मां और भाई की हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Moradabad Murder: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक युवती ने अपने भाई और मां को सरिए से पीट पीटकर मौत के घर उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast