Search KhabarFast

Press ESC to close

Karmabhoomi Express Fire: पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन में धुआं फैलने से मची अफरा-तफरी

Karmabhoomi Express Fire: पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, ट्रेन में धुआं फैलने से मची अफरा-तफरी

Fire In Train:पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है। ट्रेन में अचानक धुआं फैलने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घबराए यात्री ट्रेन से नीचे उतरने लगे। देखते ही देखते ट्रेन के आसपास धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। इस घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार (6 नवंबर) को पंजाब के पटियाला जिले में राजपुरा के पास सराय बंजारा इलाके में हुई। ट्रेन जब इस इलाके से गुजर रही थी, तभी इसके कुछ कोचों में आग लग गई। आग लगते ही डिब्बों से घना धुआं निकलने लगा। धुएं का गुबार इतना ज्यादा था कि आसपास के इलाके में भी दिखाई देने लगा।

धुआं देखकर घबराए यात्री, ट्रेन से उतरने लगे

ट्रेन में अचानक धुआं फैलने से यात्रियों के बीच दहशत फैल गई। कई यात्री घबराकर अपने सामान के साथ ट्रेन से नीचे उतरने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, आग की चपेट में ट्रेन के तीन से चार कोच आए।

कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर

घटना को लेकर शुरुआती रिपोर्टों में कुछ यात्रियों के घायल होने की बात कही गई है। हालांकि, घायलों की सही संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रेलवे की ओर से घटना की विस्तृत जानकारी और जांच से जुड़े अपडेट का इंतजार है।     

Also read: अग्निवीर योजना में बड़ा बदलाव! अग्निवीरों की 4 की जगह 6 साल होगी नौकरी, शादी करने की भी मिलेगी परमिशन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

1900 युवाओं के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी! हाई कोर्ट ने पलटा सरकार का फैसला, नौकरी रहेगी बरकरार

JSSC-CGL News: दिवाली से ठीक पहले झारखंड के 1900 से ज्यादा चयनित JSSC-CGL अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। झारखंड हाईकोर्ट द्वारा सरकार के उस फैसलेल को गलत ठहराया गया हैं। जिसमें JSSC की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। बता दें की झारखंड हाईकोर्ट के न्यायधीश दीपक रौशन ने अदालत में कहा की इस तरह से सामूहिक रूप से परीक्षा रद्द नहीं की जा सकती हैं।

हिमाचल-पंजाब और हरियाणा के बीच बिजली विवाद का हुआ निपटारा, सुप्रीम कोर्ट ने निकाला समाधान का रास्ता

कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के बीच चले आ रहे दशकों पुराने बिजली विवाद का निपटारा हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast