Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar: सड़क किनारे बिखरीं मिली VVPAT पर्चियां, RJD ने EC पर साधा निशाना, ARO अधिकारी सस्पेंड

Bihar: सड़क किनारे बिखरीं मिली VVPAT पर्चियां, RJD ने EC पर साधा निशाना, ARO अधिकारी सस्पेंड

Bihar Elections 2025: बिहार के समस्तीपुर जिले से शनिवार को एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जिसने विधानसभा चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए। दरअसल, सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के KSR कॉलेज के पास सड़क किनारे बड़ी संख्या में EVM मशीन से निकलने वाली VVPAT पर्चियां बिखरी हुई मिलीं। ये वही पर्चियां हैं जो मतदान के दौरान वोटर को उनके वोट की पुष्टि के रूप में दिखाई जाती हैं। जैसे ही इस घटना की जानकारी फैली, इलाके में हड़कंप मच गया।

RJD का निशाना – ‘लोकतंत्र के डकैतों का खेल?’

इस घटना पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने लिखा,“समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के KSR कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में VVPAT पर्चियां फेंकी हुई मिलीं। कब, कैसे, क्यों, किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या ‘चोर आयोग’ इसका जवाब देगा? क्या यह सब बाहर से आकर बिहार में डेरा डाले लोकतंत्र के डकैत के निर्देश पर हो रहा है?”

आरजेडी के इस बयान के बाद मामला और गरमा गया और विपक्षी दलों ने इसे “चुनाव प्रक्रिया की साख पर धब्बा” बताया।

चुनाव आयोग की सफाई – ‘मॉक पोल की पर्चियां, लापरवाही पर कार्रवाई’

विवाद बढ़ने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) को निलंबित कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्वाचन आयोग ने बयान में स्पष्ट किया कि “जो VVPAT पर्चियां मिली हैं, वे मॉक पोल (ट्रायल वोटिंग) के दौरान इस्तेमाल की गई थीं। वास्तविक मतदान प्रक्रिया पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। निस्तारण में लापरवाही हुई है, जिसके लिए जिम्मेदार अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। डीएम ने कहा, “ये पर्चियां मॉक पोल के दौरान निकली थीं। कुछ पर्चियां बिना शेडिंग के पाई गई हैं। ईवीएम नंबर से जिम्मेदार मतदान कर्मी की पहचान कर ली जाएगी और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।” वहीं, सरायरंजन सीट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भी इस संबंध में सूचित किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 27 May: आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

27 मई को देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है, लेकिन कई इलाकों में तेज तूफान और खराब मौसम परेशानी भी बढ़ा सकता है।

Monsoon Update: दिल्ली-UP-बिहार में कब पहुंचेगा मानसून? IMD ने बताई राहत की तारीख

भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी और बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है।

Twisha Sharma:ट्विशा शर्मा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति समर्थ सिंह ने बताया उन्होंने अंतिम दिन क्या-क्या किया

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की घंटों पूछताछ में समर्थ सिंह ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ट्विशा को मानसिक रूप से बीमार बताने से लेकर गर्भपात कराने जैसे कई राज उगले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast