Search KhabarFast

Press ESC to close

पेंशनधारकों के लिए सरकार का तोहफा! इन लाभार्थियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

पेंशनधारकों के लिए सरकार का तोहफा! इन लाभार्थियों को मिल सकता है बड़ा फायदा

Atal Pension Yojana Update: केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई और पेंशनभोगियों के दैनिक खर्चों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, अटल पेंशन योजना (APY) के तहत वर्तमान में उपलब्ध अधिकतम ₹5,000 मासिक पेंशन की ऊपरी सीमा को बढ़ाकर ₹10,000 प्रति माह करने पर विचार किया जा रहा है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो लाखों असंगठित क्षेत्र के कामगारों, छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार करने वालों को बड़ा लाभ मिलेगा।

बता दें, अटल पेंशन योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। वर्तमान में योजना के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच जुड़ने वाले सदस्य को 60 वर्ष की आयु के बाद ₹1,000 से ₹5,000 तक की गारंटीड मासिक पेंशन मिलती है। योगदान की राशि सदस्य की आयु और चुनी गई पेंशन राशि पर निर्भर करती है।

इन लोगों को होगा बड़ा लाभ

1. असंगठित क्षेत्र के कामगार (जैसे ठेले वाले, मजदूर, घरेलू नौकर, छोटे किसान आदि)

2. छोटे व्यापारी और दुकानदार

3. स्वरोजगार करने वाले व्यक्ति

4. जो लोग अभी तक कोई पेंशन योजना में शामिल नहीं हैं 

Also read: ‘4 मई को बंगाल में बीजेपी का विजयी का जश्न होगा’ पीएम मोदी ने चुनाव सभा में किया बड़ा दावा

योजना की खासियतें

1. न्यूनतम योगदान पर भी गारंटीड पेंशन

2. पति/पत्नी में से किसी एक की मृत्यु पर दूसरा सदस्य पेंशन प्राप्त करता रहेगा

3. 60 वर्ष से पहले मृत्यु होने पर जमा राशि नामित व्यक्ति को मिलेगी

4. केंद्र सरकार द्वारा सह-योगदान का प्रावधान (कुछ श्रेणियों में)

सरकार का मानना है कि महंगाई के इस दौर में ₹5,000 की पेंशन अब पर्याप्त नहीं रह गई है। इसलिए सीमा बढ़ाकर ₹10,000 करने से रिटायरमेंट के बाद लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्रालय और पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) इस प्रस्ताव पर अंतिम रूप देने में जुटे हैं। यदि मंजूरी मिलती है तो यह बदलाव लाखों सब्सक्राइबर्स के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

राहुल गांधी के दावे को लेकर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- राजनीति में राहुल गांधी का ज्ञान शून्य

SIR प्रोसेस में गड़बड़ियों पर 2 चुनाव आयुक्तों (ECs) की आपत्ति के बारे में 'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने  बड़ा खुलासा किया।   जिसे लेकर अब भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी का बयान सामने आया है।

Form 6 Changes: फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग का आया जवाब, जानें क्या है आपत्ति जताने का कारण?

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) के तीन सदस्यों में से दो ने फॉर्म 6 में किए गए बदलाव पर औपचारिक रूप से आपत्ति जताई है। फॉर्म 6 वह आवेदन पत्र है जिसे भारतीय नागरिक पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए भरते हैं।

Kal Ka Mausam 25 September: चक्रवात अर्नब मचाएगा भयंकर तबाही, इन राज्यों में मंडरा रहा खतरा; तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

25 September Ka Mausam: बंगाल की खाडी में बने डीप डिप्रेशन की वजह से चक्रवात अर्नब देश के कई राज्यों के लिए खतरा बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। IMD ने बताया कि चक्रवात अर्नब की वजह से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast