Search KhabarFast

Press ESC to close

सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस का हमला, कहा- दिल्ली धमाका आतंकी हमला था तो PAK पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस का हमला, कहा- दिल्ली धमाका आतंकी हमला था तो PAK पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

Congress On Delhi Blast: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम को हुए कार बम ब्लास्ट ने न सिर्फ राजधानी को हिलाकर रख दिया, बल्कि राजनीतिक बहस को भी भड़का दिया है। 13लोगों की मौत और 20से ज्यादा घायलों के साथ यह घटना देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने इसे आतंकी घटना करार दिया है, लेकिन पाकिस्तान से जुड़े लिंक्स के बारे में कुछ नहीं कहा। जिसके बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने तीखा सवाल उठाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अगर यह पाकिस्तान प्रायोजित हमला था, तो सरकार चुप क्यों है? 

कांग्रेस का तीखा हमला

'कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में ऐसी घटना सुरक्षा लैप्स का प्रमाण है। पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा 'यह गंभीर सुरक्षा चूक है। सरकार कारण बताए।' प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा टयह चिंताजनक है। फरीदाबाद से विस्फोटक बरामद होने के दिन ही धमाका हुआ। क्या सरकार को इंटेलिजेंस इनपुट नहीं था? पीएम भूटान चले गए, जबकि देश की राजधानी में हाहाकार मच गया। लोग महसूस कर रहे हैं कि देश मजबूत हाथों में नहीं है।' 

पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की मांग की और कहा 'अगर यह आतंकी हमला था, तो पाकिस्तान पर एक शब्द क्यों नहीं? जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया 'दिल्ली ब्लास्ट पर स्पष्टता दें। क्या यह हमला था या कुछ और? 18घंटे बाद भी गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस चुप हैं।' विपक्ष का आरोप है कि सरकार पारदर्शिता छिपा रही है, जबकि जनता डर में जी रही है।

लाल किले के पास ब्लास्ट

बता दें, 10नवंबर की शाम करीब 6:52बजे, पुरानी दिल्ली के चहल-पहल भरे इलाके में एक कार में अमोनियम नाइट्रेट से लदा विस्फोट हुआ। यह कार लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1के पास एक ट्रैफिक लाइट पर रुकी थी, जब अचानक धमाका हो गया। जिसमें अबतक 13लोगों की जान चली गई, जबकि 20से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस घटना में धमाका करने वाला डॉ, उमर भी मारा था, जिसने 'सेल्फ-रैडिकलाइज्ड' के जरिए सुसाइड अटैक को अंजाम दिया।

जिसके बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने केस अपने हाथ में ले लिया है। जांच में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे संगठनों के लिंक्स मिले हैं। अक्टूबर 19से नवंबर 10के बीच हुई छापेमारी में 2,900किलोग्राम विस्फोटक, हथियार और डेटोनेटर बरामद हुए। फरीदाबाद से 350किलोग्राम आरडीएक्स भी जब्त किया गया। दिल्ली पुलिस ने अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान दौरे के दौरान कहा 'जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा।' मंगलवार को कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक में इसे 'एंटी-नेशनल फोर्सेस' द्वारा 'हैनियस टेरर इंसिडेंट' घोषित किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने खुद अस्पताल और साइट का दौरा किया। लेकिन आलोचकों का कहना है कि पाकिस्तान का नाम न लेना सरकार की सतर्कता दिखाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast