Search KhabarFast

Press ESC to close

सरकार-CJP वार्ता खत्म...3 में से 2 मांगों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पार्टी का सख्त रुख

सरकार-CJP वार्ता खत्म...3 में से 2 मांगों पर बनी सहमति, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पार्टी का सख्त रुख

Government-CJP talks: देशभर में NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है। इसी बीच, आज 24 जुलाई शुक्रवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के बीच बैठक हुई। करीब 50 मिनट तक चली इस बैठक में सरकार ने CJP की 2 मांगें मान ली हैं। जबकि पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी हुई हैं।

3 में से 2 मांगों पर बनीं सहमति

इस बैठक के बाद CJP का बयान भी सामने आया है। CJP ने 5 पैराग्राफ की लिखित डिमांड रखी है। जिसके अनुसार, पार्टी ने अपनी तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं। वो 3 मांगें हैं - शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या बर्खास्तगी, नीट पेपर लीक के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपय का मुआवजा देना और 20 जुलाई के संसद मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करना।

CJP के अनुसार, सरकार ने इन तीन में से दो मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया है। CJP ने बताया कि सरकार ने हमें मुआवजे और FIR वाली मांग पर आश्वासन दिया है। लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर बात नहीं बनी। इस मुद्दे पर हमें कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। लेकिन CJP ने अपना रुख सपष्ट करते हुए कहा कि पार्टी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अडिग है और जब तक शिक्षा मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक पार्टी का विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।

Also read: CJP प्रदर्शन के बीच लिया गया फैसला...नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी अब बंद; नहीं मिलेगी इंटरचेंज की भी सुविधा

जेपी नड्डा ने क्या कहा?

दूसरी तरफ, बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का भी बयान सामने आया है। उन्होंने CJP के नेताओं के साख हुई बैठक को अच्छा और सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा ‘CJP की 3 मुख्य मांगें थीं और परीक्षाओं के लिए 5 सुधार के सुझाव थे। हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के बीच हुई चर्चा के बारे में उन्हें बताएंगे।

सोनम वांगचुक ने खत्म की अपनी भूख हड़ताल

मालूम हो कि 26 दिन से धूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक जानकारी साझा करते हुए बताया कि सरकार द्वारा लिखित आश्वासन मिलने के बाद उन्होने अपनी धूख हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CJP प्रदर्शन के बीच लिया गया फैसला...नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी अब बंद; नहीं मिलेगी इंटरचेंज की भी सुविधा

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है। शुक्रवार को जारी नए अपडेट के अनुसार नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

जवाहर नवोदय विद्यालय की 6ठीं कक्षा में प्रवेश के लिए ये है आखिरी तारीख, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Jawahar Navodaya Vidyalaya: चंडीगढ़ , 24 जुलाई - नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा छह में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है तथा परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है।

Kal Ka Mausam: 25 जुलाई के लिए IMD का अलर्ट, इन इलाकों में मंडरा रहा चक्रवाती तूफान का खतरा, यहां पढ़े मौसम अपडेट

Kal Ka Mausam: देशभर में मानसून अपने चरम पर है। कई राज्यों में भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल 25 जुलाई को लेकर मौसमी अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast