Search KhabarFast

Press ESC to close

न घोड़ी, न कार... हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, आसमान से उतरी शाही बारात को देखने के लिए लाखों की भीड़

न घोड़ी, न कार... हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, आसमान से उतरी शाही बारात को देखने के लिए लाखों की भीड़

Helicopter Baraat Rewa: मध्य प्रदेश के रीवा। जिले के जवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरैला के गांव बरौहा में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। वजह है दूल्हे की शाही एंट्री — बारात कार या घोड़ी से नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर से निकली।

हेलीकॉप्टर से निकली बारात

ग्राम बरौहा निवासी राकेश सिंह बघेल के बड़े पुत्र अमित सिंह बघेल की शादी 26फरवरी को नगर परिषद डभौरा अंतर्गत ग्राम जतरी निवासी धानेंद्र सिंह चौहान की पुत्री रिया सिंह चौहान के साथ संपन्न हुई। जैसे ही दूल्हे राजा हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर जतरी पहुंचे, पूरा इलाका इस अनोखी बारात को देखने उमड़ पड़ा।

बताया गया कि बरौहा से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी और सीधे नगर परिषद डभौरा क्षेत्र के जतरी गांव में लैंडिंग की गई। गांव में पहली बार इस तरह की शाही बारात देखने को मिली, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस नज़ारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करता नजर आया।

पिता की थी इच्छा

दूल्हे अमित सिंह बघेल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यह उनके पिता की वर्षों पुरानी इच्छा थी। उनका कहना था कि रीवा जिले से करीब 60किलोमीटर दूर बसे छोटे से गांव बरौहा को लोग पहचानें। अक्सर लोग गांव का नाम पूछते हैं तो बरौहा का नाम अनजान सा लगता है। ऐसे में परिवार ने तय किया कि कुछ अलग और यादगार किया जाए, जिससे गांव की पहचान बने।

गौरतलब है कि राकेश सिंह बघेल का परिवार वर्ष 1994 से पुणे में निवास कर रहा है और वहां उनका स्वयं का उद्योग है। बावजूद इसके परिवार अपनी मिट्टी और गांव से गहरा जुड़ाव रखता है। इसी लगाव और पहचान की भावना ने इस शाही बारात को जन्म दिया। हेलीकॉप्टर से निकली इस बारात ने न केवल बरौहा बल्कि पूरे सिरमौर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, और लोग इसे “रीवा की शाही शादी” का नाम दे रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एयरटेल ने कस्टमर को दिया तगड़ा झटका, महंगे हो गए रिचार्ज; नए प्लान्स में लगेंगे ज्यादा पैसे

Airtel Recharge Plans: महंगाई के इस दौर में एयरटेल ने भी अपने कमस्टमर को तगड़ा झटका दिया है। देशी की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार एयरटेल ने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए हैं। बड़ी बात ये है कि इसकी जानकारी पहले से यूजर्स को नहीं दी गई थी लेकिन, जब रिचार्ज करने की कोशिश की गई तो पता चला है कि अब प्लान्स महंगे हो गए हैं।

भारत-दक्षिण कोरिया में हुए कई अहम समझौते, 50 अरब डॉलर का कारोबार करने का लक्ष्य

India-South Korea Agreements: पीएम मोदी और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच बैठक में कई अहम समझौते हुए हैं। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा बयान भी जारी किया। दोनों देशों बीच व्यापार, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Aaj Ka Mausam: पारा 45 डिग्री के पार! लू के थपेड़ों से झुलसेंगे दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्य, अगले 5 दिनों तक बरसेगी आग

IMD Heatwave Alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक कई राज्यों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जहां तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें