Search KhabarFast

Press ESC to close

MP News: MP में 25 साल पुराना नियम खत्म...अब 3 बच्चे होने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

MP News: MP में 25 साल पुराना नियम खत्म...अब 3 बच्चे होने पर भी मिलेगी सरकारी नौकरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

MP Two Child Rule: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज बुधवार को अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बड़ी बैठक की। जिसमें उन्होंने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत देते हुए 25 साल पुराना नियम खत्म करने का फैसला किया है। डॉ. मोहन यादव की सरकार ने 'दो बच्चों वाला नियम' पूरी तरह खत्म कर दिया है। इस नियम के तहत पहले दो बच्चा होने पर नौकरी मिलती थी। लेकिन अब 3 बच्चे या उससे ज्यादा बच्चे होने पर भी आसानी से सरकारी नौकरी मिलेगी। बता दें, CM मोहन यादव की सरकार की यह बैठक राज्य के मंदसौर जिले के गांधी सागर में हुई।

Also read: महाराष्ट्र में बैन, MP में धड़ल्ले से बिक्री! पाकिस्तानी क्रीम में मिला खतरनाक पारा

क्या था 2 बच्चों वाला नियम?

दरअसल, ये नियम मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 से संबंधित है। जिसके तहत शासकीय सेवक के दौरान केवल दो बच्चों के माता-पिता को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान था। यह नियम 26 जनवरी 2001 को लागू हुआ था, जिसके अनुसार, इस तारीख के बाद अगर तीसरी संतान हुई है, तो उम्मीदवारों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता था। संशोधन से पहले नियम कहता था कि 26 जनवरी 2001 के बाद तीसरी संतान होने पर आपको सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य मान लिया जाता था। इस दौरान आप किसी भी तरह का फॉर्म भी नहीं भर सकते। तो वहीं, अगर नौकरी में रहते हुए बच्चा हुआ, तो इसे कदाचार माना जाता था।

संशोधन के बाद क्या बदला?

हालांकि, इस नियम का मकसद जनसंख्या नियंत्रण करना था। लेकिन अब वर्तमान में इस नियम में संशोधन हो चुका है। जिसके तहत मध्य प्रदेश सरकार ने MP सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 1961 में बदलाव कर दिया है। इसके अलावा MP सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में भी संशोधन किए गए है।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में शिक्षक बनने का मौका, इस दिन होगी होगी परीक्षा; जानें तीनों लेवल का शेड्यूल

Haryana HTET 2026: हरियाणा में अध्यापक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी HTET-2026 का आधिकारिक परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। तीनों लेवल की परीक्षाओं के लिए अलग-अलग तारीख और समय निर्धारित किया गया है।

Haryana News: 23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जाते-जाते 5 लोगों की जिंदगी में भर गया उजाला

Haryana News: हरियाणा के रोहतक PGI में एक बार फिर सफलतापूर्वक अंगदान की प्रक्रिया पूरी हुई, जाते-जाते पांच लोगों को दे गया नई जिंदगी और नई रोशनी। 12 नवंबर को PGI में 23 वर्षीय युवक को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया था। सड़क हादसे में ट्रॉमा से ग्रसित युवक की हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद जब उसकी रिकवरी की कोई संभावना नहीं बची, तो निर्धारित मेडिकल प्रक्रिया के तहत उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast