Search KhabarFast

Press ESC to close

ICC Ranking: वनडे में रोहित शर्मा की बादशाहत बरकरार, रोहित शर्मा को हुआ नुकसान; कोहली की रैंकिंग क्या

ICC Ranking: वनडे में रोहित शर्मा की बादशाहत बरकरार, रोहित शर्मा को हुआ नुकसान; कोहली की रैंकिंग क्या

ICC ODI Ranking: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खत्म हो चुकी है। वनडे सीरीज भारत ने 3-1 से अपने नाम कर लिया है। अब टेस्ट सीरीज की तैयारी चल रही है। उससे पहले आईसीसी ने वनडे की रैंकिंग जारी की है।

वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा को नुकसान हुआ। वहीं, कोहली अपनी जगह पर बने हुए हैं। हालांकि, दूसरा और तीसरा वनडे मैच नहीं खेलने वाले कप्तान शुभमन गिल की बादशाहत बरकरार है। चलिए जानते हैं सभी बल्लेबाजों की रैंकिंग

शुभमन गिल की बादशाहत बरकरार

न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेलने के बाद भी कप्तान शुभमन गिल वनडे में नंबर एक पर बरकरार हैं। उनकी रेटिंग 806 चल रही है। इस बीच न्यूजीलैंड के डेरिच मिचेल की रेटिंग 778 के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली अभी भी नंबर तीन पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 757 की है। वहीं, अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान चौथे नंबर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 752 की है।

रोहित शर्मा का नुकसान

रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो बार बिना खाता खोले आउट हो गए थे। उनकी रेटिंग 732 हो गई है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाही होप नंबर 6 पर आ गए हैं। इंग्लैंड के बेन डकेट 699 रेटिंग के साथ नंबर 7 पर चले गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम को एक स्थान का फायदा हुआ है। इंग्लैंड के जो रूट को दो स्थान का फायदा हुआ है। श्रीलंका के कुसल मेंडिस दसवें नंबर पर आ गए हैं। इंग्लैंड के टॉम बैंटन ने 34 स्थानों का फायदा लेते हुए 13वें नबंर पर आ गए हैं।  
 

Also read: न्यूजीलैंड में फेल हुए रोहित शर्मा, अब विश्व कप पर मंडराया खतरा! सामने आए 4 बड़े सवाल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2027 Retention: स्टार्क-बोल्ट समेत कई बड़े खिलाड़ी रिलीज, हार्दिक-पंत समेत इन खिलाड़ियों का हुआ ट्रेड

IPL 2027 Retention:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 17 नवंबर को रिटेंशन की समयसीमा खत्म होने के साथ ही कई बड़े खिलाड़ियों के नाम रिलीज होने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट, श्रीलंका के मथीशा पथिराना, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड

MS Dhoni Retirement: IPL में वो किर्तीमान जो बड़े-बड़े धुरंधर नहीं बना बाए, जानें धोनी के बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स

MS Dhoni IPL Record: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आईपीएल में उनके 18 साल लंबे सफर का अंत हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि धोनी IPL 2027 से टीम के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। यानी अब करोड़ों फैंस अपने चहेते 'थाला' को आईपीएल

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast