Search KhabarFast

Press ESC to close

परीक्षा में 92 फीसदी अंक आने के बावजूद नाखुश थी छात्रा, वैशाली सिंह ने लगाया मौत को गले

परीक्षा में 92 फीसदी अंक आने के बावजूद नाखुश थी छात्रा, वैशाली सिंह ने लगाया मौत को गले

Uttar Pradesh News: कुछ दिन पहले ही सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा का नतीजा आया है। इस बीच कानपुर से दिल दुखाने वाली घटना सामने आई है। यहां वैशाली सिंह ने 92 फीसदी अंक आने के बावजूद आत्महत्या कर ली। वैशाली सिंह को उम्मीद थी कि 95 फीसदी से ज्यादा अंक आएंगे लेकिन, ऐसा हुआ नहीं।

16 वर्षीय वैशाली की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। आत्महत्या करने से पहले छात्रा ने कुछ साथियों को मोबाइल पर वायर रिकॉर्डिंग भेजी थी। जिसमें उसने जीने की इच्छा खत्म होने की बात कही और पढ़ाई पर खर्च किए गए पैसे को बर्बाद होना बताया।

छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम 

वैशाली सिंह अर्मापुर स्थित केंद्रीय विश्व विद्यालय में 10वीं की छात्र थी। परिवार में मां काजल और 19 वर्षीय भाई प्रिंस है। उनके पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। मां एक मॉल में काम कर बच्चों का पोषण करती हैं., जबकि प्रिंस कुछ साल पहले पढ़ाई छोड़ा चुका और घर पर ही रहता है।   

Also read: UP NEWS: लखीमपुर खीरी में अंबेडकर जयंती पर हिंसा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वैशाली की मां का टिचर पर आरोप 

वैशाली की मां काजल ने बताया कि गुरुवार को वह रोजाना की तरह मॉल काम करने गई थी। दोपहर को तीन बजे से शाम पांच बजे तक काजल को फोन किया लेकिन, उसने उठाया नहीं। फिर बेटे प्रिंस को फोन कर उसे काजल से बात कराने के लिए कहा। प्रिंस जब कमरे में पहुंचा तो वहां वैशाली का शव फंदे से लटका देखकर चीख पड़ा। वैशाली की मां ने स्कूल के टिचरों पर पढ़ाई का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इस कारण वह दिन-रात पढ़ाई किया करती थी।         

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी राशि

Bihar News:बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 अक्टूबर 2026 को राज्य के 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार पेंशनधारियों के बैंक खातों में सितंबर महीने की पेंशन राशि ट्रांसफर की। इस दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,237.48 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Haryana IPS Transfers: हरियाणा में देर रात बड़े स्तर पर तबादले, 13 IPS और 22 HPS के तबादले, देखें सूची

Haryana IPS Transfers: हरियाणा सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में 13 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 22 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करने के साथ-साथ कई जिलों में भी नई नियुक्तियां की हैं।

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, सड़क-पेयजल और मंदिरों के विकास के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

Utrrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों के तहत चम्पावत, देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और हरिद्वार सहित कई जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast