Search KhabarFast

Press ESC to close

रौंगटे खड़ा कर देगा हैदराबाद का हिट एंड रन केस, बेटे को टक्कर मारने के बाद पिता को बोनट पर ले गई गाड़ी

रौंगटे खड़ा कर देगा हैदराबाद का  हिट एंड रन केस, बेटे को टक्कर मारने के बाद पिता को बोनट पर ले गई गाड़ी

Hyderabad Hit and Run Case: हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले के मीरपेट इलाके से भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक कार ने पहले टू-व्हीलर सवार पिता-बेटे को टक्कर मारी। फिर गुस्से में ड्राइवर ने पिता को कार के बोनट पर चढ़ाकर करीब 2 किलोमीटर तक घसीटा। इस पूरी घटना में दोनों को गंभीर रूप से चोट आई हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला एसके जिलानी (60 वर्ष) और उनके बेटे फैसल (26 वर्ष) से जुड़ा हुआ है। जो गायत्री नगर से एल.बी. नगर की ओर बाइक पर जा रहे थे। तभी अचानक एक कार ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में बहस छिड़ गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने लगी। लेकिन जब कार ड्राइवर भागने लगा, तो पीड़ित पिता कार को रोकने की कोशिश करते हुए कार के बोनट पर चढ़ गए, फिर भी ड्राइवर ने कार रोकने की बजाय स्पीड और तेज कर ली।

इस दौरान कारी की रफ्तार इतनी तेज थी कि जिलानी करीब 2 किलोमीटर तक बोनट पर लटके रहे, लेकिन कार नहीं रोकी। आखिरकार मंडमल्लम्मा चौक पर राहगीरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार को घेर लिया। हालांकि,  ड्राइवर कार से उतरा और मौके से फरार हो गया। 

Also read: जानें वो गलतियां जिसके कारण आग का गोला बना AC,दिल्ली में 9 लोगों की चली गई जान

पीड़ितों की हालत गंभीर

ड्राइवर के साथ हुई हाथापाई में पीड़िता बाप-बेटे दोनों को गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया दूसरी तरफ, मीरपेट पुलिस स्टेशन ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। फिलहाल पुलित CCTV फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, पीड़ितों और जिन्होंने उनकी जान बचाई सभी से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर रही है। बता दें, आरोपी ड्राइवर  फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जानें वो गलतियां जिसके कारण आग का गोला बना AC,दिल्ली में 9 लोगों की चली गई जान

Causes Of AC Fire: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के आग का ताडंव देखने को मिला। जहां चार मंजिला इमारत में आग के कारण 9 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल हुए। शुरुआती जांच में AC ब्लास्ट को आग लगने का मु्ख्य कारण माना गया।

Delhi News: आधी रात आग ने मचाया तांडव...विवेक विहार में 6 फ्लैट जलकर खाक, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 6 फ्लैटों में भीषण आग लग गई। इस भयावह अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast