Search KhabarFast

Press ESC to close

विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं भी यौन उत्पीड़न की पीड़ितों में शामिल

विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं भी यौन उत्पीड़न की पीड़ितों में शामिल

Vinesh Phogat Statement: भारतीय कुश्ती जगत में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वह उन छह महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

रविवार (3 मई) को जारी एक भावुक वीडियो में विनेश ने कहा कि अब तक उन्होंने अपनी पहचान इसलिए छिपाई थी क्योंकि मामला अदालत में चल रहा है और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश भी पीड़ितों की पहचान गुप्त रखने की बात कहते हैं। लेकिन हाल के हालात, खासकर उनकी खेल में वापसी में आ रही परेशानियों ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया।

कुश्ती संघ पर उठाया सवाल

विनेश ने कुश्ती संघ पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 2026 एशियन गेम्स के ट्रायल्स जानबूझकर उत्तर प्रदेश के गोंडा में कराए जा रहे हैं, जो बृजभूषण शरण सिंह का प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगिता एक निजी कॉलेज में हो रही है, जिससे निष्पक्ष चयन पर सवाल खड़े होते हैं।

विनेश ने किया दावा 

उन्होंने कहा की मैं खुद उन पीड़ितों में से एक हूं और मेरी गवाही अभी चल रही है। ऐसे माहौल में खिलाड़ी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना मुश्किल हो जाता है।” विनेश ने यह भी दावा किया कि भले ही बृजभूषण शरण सिंह अब किसी पद पर नहीं हैं, लेकिन उनका प्रभाव अभी भी संघ के कामकाज में दिखता है।

जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

यह मामला 2023 में चर्चा में आया था, जब विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। उस दौरान पुलिस कार्रवाई की देश-विदेश में आलोचना भी हुई थी। हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह ने सभी आरोपों को खारिज किया है। कुछ मामलों में उन्हें राहत भी मिली है, लेकिन महिला पहलवानों से जुड़े केस अभी अदालत में लंबित हैं।

करीब डेढ़ साल के ब्रेक के बाद विनेश फोगाट वापसी की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में गोंडा जाकर मुकाबला करना उनके लिए मानसिक रूप से बहुत कठिन है। इस खुलासे के बाद खेल तंत्र और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर फिर से बहस तेज हो गई है।

Also read: मुंबई इंडियंस में मचा घमासान! हार्दिक पांड्या को नहीं मिल रहा खिलाड़ियों का समर्थन, पूर्व क्रिकेटर का दावा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वेपिंग विवाद पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा, कहा- इन लोगों को जेल भेजना चाहिए

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में लगातार खिलाड़ी द्वारा नियमों का उल्लंघन करने को लेकर बीसीसीआई की तरफ गाइडलाइन जारी की गई थी। 8 पन्नों की नई गाइडलाइन में खिलाड़ियों के साथ फ्रेंचाइजियों सख्त संदेश दिया गया था। लेकिन हाल में खिलाड़ियों के वेपिंग करते हुए सामने आए वीडियो ने हड़कंप मचा दिया।

RCB के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को राहत, सूर्यकुमार यादव खेलेंगे मुकाबला

IPL 2026 के 19वें सीजन का 54वां लीग मुकाबला 10 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians आमने-सामने होंगी।

वैभव सूर्यवंशी का धमाका, टी20 क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया है। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों पर 36 रन की तूफानी पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast